महिला और उसके रिश्तेदार के अपहरण में शामिल थे तीन पुलिस कर्मी, फिरौती देकर छूटे थे दोनों

चार दिन पहले बरेली के श्यामगंज से विशारतगंज निवासी एक महिला और उसके रिश्तेदार का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद उससे चार लाख रुपये फिरौती के रूप में वसूले गए थे।फिरौती की रकम मिलने के बाद अपहरणकर्ताओं ने दोनों को छोड़ दिया था।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 02:10 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 02:10 PM (IST)
महिला और उसके रिश्तेदार के अपहरण में शामिल थे तीन पुलिस कर्मी, फिरौती देकर छूटे थे दोनों
माममले में डेढ़ किलो स्मैक के गायब होने की बात भी सामने आई है।

बरेली, जेएनएन। चार दिन पहले बरेली के श्यामगंज से विशारतगंज निवासी एक महिला और उसके रिश्तेदार का अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद उससे चार लाख रुपये फिरौती के रूप में वसूले गए थे।फिरौती की रकम मिलने के बाद अपहरणकर्ताओं ने दोनों को छोड़ दिया था।मामले में महिला की ओर से पुलिस में कोई भी शिकायत नहीं की गई।जबकि भाजपा विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।पड़ताल में सामने आया कि महिला और उसके रिश्तेदार का अपहरण करने में तीन पुलिस वाले भी शामिल हैं।इनमें एक ट्रैफिक पुलिस का सिपाही है।माममले में डेढ़ किलो स्मैक के गायब होने की बात भी सामने आई है। माना जा रहा है कि स्मैक के चलते ही महिला नेे पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है।

चार दिन पहले श्यामगंज से महिला और उसके रिश्तेदार का अपहरण कर लिया गया था। उस वक्त दोनों बाइक से कहीं जा रहेे थे।अपहरण के बाद बाइक उसी क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से मिली थी।भाजपा विधायक की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की गई थी। इसमें जानकारी मिली कि महिला का अपहरण करने वालों में एक ट्रैफिक का सिपाही व दो अन्य सिपाही भी शामिल थे। बताते हैं कि इस पूरे मामले में हुई खींचतान में डेढ़ किलो स्मैक के गायब होने की भी बात सामने आ रही है। इसके चलते ही महिला ने तहरीर नहीं दी। वहीं वह बखास्तगी से बचने के लिए मामले को दबाने में लगे हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इस मामले की जांच डीआईजी सर करा रहे हैं, उन्हें प्रकरण की पूरी जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी