बदायूं व पीलीभीत के तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, ढाबे पर आने वाले ट्र्रक चालकाें काे करते थे सप्लाई

Shahjahanpur Crime पुलिस ने बदायूं व पीलीभीत के तीन अफीम तस्करों को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक किलो 100 ग्राम अफीम भी बरामद हुई है। अफीम ढाबों पर आने वाले ट्रक चालकों को बेच देते थे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 02:49 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 02:49 PM (IST)
बदायूं व पीलीभीत के तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, ढाबे पर आने वाले ट्र्रक चालकाें काे करते थे सप्लाई
बदायूं व पीलीभीत के तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार, ढाबे पर आने वाले ट्र्रक चालकाें काे करते थे सप्लाई

बरेली, जेएनएन। Shahjahanpur Crime : पुलिस ने बदायूं व पीलीभीत के तीन अफीम तस्करों को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक किलो 100 ग्राम अफीम भी बरामद हुई है। अफीम ढाबों पर आने वाले ट्रक चालकों को बेच देते थे।

तिलहर सर्किल में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के बाद भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। बुधवार रात को भी पीलीभीत जिले के कोतवाली क्षेत्र के फीलखाना मुहल्ला निवासी मोहम्मद शानू उर्फ शाहनूर, बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के मजरा त्रिलोकपुर निवासी तोताराम, इसी थाना क्षेत्र के विजयनगला गांव निवासी धर्मेंद्र गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

तीनों क्षेत्र के भमौरी गांव की मोड़ के पास स्कूटी व बाइक से अफीम बेचने के के लिए जाते समय गिरफ्तार कर लिए गए। सीओ परमानंद पांडेय ने बताया कि तीनों तस्कर अफीम बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी पप्पू उर्फ परमानंद से खरीदकर लाते थे। पप्पू करीब 10 सालों से यह अवैध कारोबार कर रहा था। इनके अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी