सेतु निगम की जरा की गलती से हजारों जिंदगी पर संकट, पुल की डिजाइन में मिली खामी से हैरान हुए अफसर

शाहजहांपुर ककरा अजीजगंज के बीच गर्रा नदी पर बन रहे पुल की डिजाइन और निर्माण को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे है। दरअसल सेतु निगम के अभिंयता ने सड़क को काटकर कुआं बनाने की गलती कर दी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:54 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:54 PM (IST)
सेतु निगम की जरा की गलती से हजारों जिंदगी पर संकट, पुल की डिजाइन में मिली खामी से हैरान हुए अफसर
सेतु निगम की जरा की गलती से हजारों जिंदगी पर संकट, पुल की डिजाइन में मिली खामी

बरेली, जेएनएन। शाहजहांपुर ककरा अजीजगंज के बीच गर्रा नदी पर बन रहे पुल की डिजाइन और निर्माण को लेकर तरह तरह के सवाल उठ रहे है। दरअसल सेतु निगम के अभिंयता ने सड़क को काटकर कुआं बनाने की गलती कर दी। इस कारण अजीजगंज से नगरिया जाने वाली सड़क बाढ़ से कट गई। इससे आवागमन भी रोक दिया गया है।

लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के जिम्मेदारी अधिकारी भी सेतु निगम की लापरवाही से नाराज है। हालांकि दैवीय आपदा में प्रशासन ने सेतु निगम के खिलाफ कार्रवाई पर तो विचार नहीं किया, लेकिन अभियंताओं की जमकर क्लास ली जा रही है।

गर्रा नदी पर ककरा तथा अजीजगंज के बीच आवागमन के लिए बनाया जा रहा पुल करीब 90 डिग्री के कोण पर बन रहा है। एक कुआं सड़क से सटाकर बनाया गया। इसके लिए सड़क का कुछ भाग काट दिया गया। लेकिन अचानक आयी बाढ़ से सड़क कट गई।

अक्टूबर में पुल के कुएं समेत काफी कार्य पूर्ण करने की तैयारी थी। बाढ़ व बारिश का भी कोई अंदेशा नहीं था। अचानक आयी बाढ़ में स्थिति को संभालना मुश्किल हो गया। दैवीय आपदा के समय खामी ढूंढना उचित नहीं। पुल निर्माण पूरा होने के बाद पूरा क्षेत्र सुरक्षित हो जाएगा। इंद्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी