Bareilly Smugglers Empire : बरेली के इस तस्कर का निकला था बालीवुड कनेक्शन, जानिए रेहाना के बाद किसकी मार्केट का नंबर

Bareilly Smugglers Empire बरेली के तस्करों का साम्राज्य सिर्फ बरेली या फिर आस पास के राज्यों तक ही सीमित नही है। बल्कि इनकी दखल मायानगरी की मनोरंजन की सबसे बड़ी दुनिया बालीवुड में भी है।जिसका साक्षात उदाहरण स्मैक तस्कर फैजान है। तस्कर फैजान का उपनाम राजाबाबू है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 10:51 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 10:51 AM (IST)
Bareilly Smugglers Empire : बरेली के इस तस्कर का निकला था बालीवुड कनेक्शन, जानिए रेहाना के बाद किसकी मार्केट का नंबर
Bareilly Smugglers Empire : बरेली के इस तस्कर का निकला था बालीवुड कनेक्शन

बरेली, जेएनएन। Bareilly Smugglers Empire : बरेली के तस्करों का साम्राज्य सिर्फ बरेली या फिर आस पास के राज्यों तक ही सीमित नही है। बल्कि इनकी दखल मायानगरी की मनोरंजन की सबसे बड़ी दुनिया बालीवुड में भी है।जिसका साक्षात उदाहरण स्मैक तस्कर फैजान है। तस्कर फैजान का उपनाम राजाबाबू है। किला पुलिस ने जब फैजान को पकड़ा तब उसने माडल बनने की बात कही थी। बकायदा माडलिंग में हाथ आजमाने लिए उसने मुंबई तक का सफर तय किया। लेकिन सफल न हो पाया। इसके बाद वह मां-बाप के पुश्तैनी धंधे स्मैक तस्करी में उतर आया। किला पुलिस ने जब फैजान का मोबाइल खंगाला था। तब कई नंबर मुंबई के मिले थे। नंबर को ट्रेस करने के बाद फैजान के बालीवुड कनेक्शन की पुष्टि हुई थी।

रेहाना के बाद उस्मान के नाम बनी मार्केट का नंबर

रेहाना के नाम दर्ज मार्केट ढहाने के बाद अब उसके हिस्ट्रीशीटर पति उस्मान के नाम बनी मार्केट ढहाने की भी तैयारी पूरी मानी जा रही है। उस्मान की यह मार्केट रियासत उर्फ नन्हें लगड़ा के ढहाये गए आशियाना बैंवकेंट हाल से पहले बनी है। सफेद रंग से जगमग मार्केट के निर्माण में भी तस्कर ने करोड़ों रुपये खर्च किये। क्षेत्र के लोग बताते हैं। तस्कर ने पहले मार्केट बनवाई जो सड़क से नीची हो गई। इसके बाद तस्कर ने पूरी मार्केट जमीदाेंज कराकर नई बिल्डिंग खड़ी कराई। इसमे कुछ दिनों तक एक बाइक की एजेंसी भी चली। पिछले काफी दिनों से मार्केट में ताला लगा है।

दो दशक से तस्करी...दारोगा की गाड़ी से ऐश करता धरा गया था हिस्ट्रीशीटर

हिस्ट्रीशीटर उस्मान दो दशक से तस्करी का काम कर रहा है। करीब तीन साल पहले हिस्ट्रीशीटर तस्कर उस्मान तस्कर पत्नी रेहाना के साथ पुलिस लिखी गाड़ी से फतेहगंज पश्चिमी थाने पहुंच गया था। तत्कालीन इंस्पेक्टर ने गाड़ी सीज करा दी थी। तस्कर बेटा अमान खान को बिथरी पुलिस इन्वर्टिस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में जेल भेज चुकी है।

11 में गिरे दो विकेट, अब नौ बाकी

बीडीए ने तस्करों द्वारा अवैध रूप से खड़ी की गई 11 बिल्डिंगें चिह्नित की थी। इसमें से दो का विकेट बीडीए गिरा चुकी है। अब क्षेत्र में नौ विकेट की चर्चाएं तेज हैं। क्षेत्र में गहमागहमी बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी