बरेली में तस्करी करने वाले इस परिवार ने 20 साल में बनाया 10 करोड़ का साम्राज्य, हैरान रह गई पुलिस

Smuggling in Bareilly पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी में जेल भेजे गए फैजान का उप नाम राजाबाबू है। पुलिस ने फैजान और उसके स्वजन की कुंडली निकाली तो चौंकाने वाली बात सामने आई। मुंबई में मॉडल बनने का सपना देखने वाले फैजान ने तस्करी से अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 07:53 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 07:53 AM (IST)
बरेली में तस्करी करने वाले इस परिवार ने 20 साल में बनाया 10 करोड़ का साम्राज्य, हैरान रह गई पुलिस
बरेली में तस्करी करने वाले इस परिवार ने 20 साल में बनाया 10 करोड़ का साम्राज्य, हैरान रह गई पुलिस

बरेली, जेएनएन। Smuggling in Bareilly : किला पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी में जेल भेजे गए फैजान का उप नाम राजाबाबू है। पुलिस ने फैजान और उसके स्वजन की कुंडली निकाली तो चौंकाने वाली बात सामने आई। मुंबई में मॉडल बनने का सपना देखने वाला फैजान मॉडलिंग में भी इतने रुपये नहीं कमा पाता, जितने तस्करी से बना लिए।

पुलिस की पड़ताल में पता चला कि फैजान और उसके स्वजन दो दशक से स्मैक की तस्करी करते हैं। फैजान के पिता उस्मान व उसकी मां का स्मैक तस्करी में बड़ा नाम है और इसी के जरिये परिवार ने करोड़ों का साम्राज्य बनाया है। अबतक की पड़ताल में फैजान और उसके परिवार की 10 करोड़ से अधिक की संपत्तियों का पता चला है।

पुलिस की माने फैजान व उसके स्वजन के पास फतेहगंज पश्चिमी हाईवे पर 10 बीघा जमीन है। रामपुर और मिलक के बीच 200 बीघा जमीन उनके और रिश्तेदारों के नाम है। किला के आनंद विहार कॉलोनी और शाहजहांपुर में एक-एक आलीशान कोठी भी है। दिल्ली में इनके पास तीन फ्लैट भी हैं। फतेहगंज पश्चिमी में इनका पूरा मार्केट है। आइजी ने तस्करों की प्रॉपर्टी जब्त करने के निर्देश दिए हैं। फैजान का भाई दो साल पहले एक निजी यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुसकर मारपीट के मामले में जेल भी जा चुका है।

स्थानीय पुलिस से कर रखी है अच्छी सेटिंग

कस्बे के लोगों की माने तो फैजान और उसका परिवार दबंग भी है। इनके खिलाफ जिसने भी मुंह खोला वो गायब कर दिया गया। लोगों की माने तो स्थानीय पुलिस को इनके तस्करी के धंधे की पूरी जानकारी है, लेकिन मोटा चढ़ावा मिलने के कारण पुलिस इनपर कभी हाथ नहीं डालती।

जेल भेजे गए स्मैक तस्करों की करोड़ों की प्रपार्टी के बारे में पता चला है। तस्करी से बनाई गई प्रपार्टी जब्त की जाएगी। - राजेश पाण्डेय, आइजी

तस्करों के बॉलीवुड कनेक्शन खंगाल रही पुलिस

बीते दिनों मुंबई में अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद बॉलीवुड में कई अभिनेता और अभिनेत्रियों पर स्मैक आदि के नशे की सप्लाई और पार्टी की बातें सामने आई हैं। आरोपित फैजान के मोबाइल में कई नंबर मुंबई के होने के कारण पुलिस अब इनका बॉलीवुड कनेक्शन तलाश रही है।

chat bot
आपका साथी