बरेली के बीजेपी महानगर अध्यक्ष और बड़े पदाधिकारी के बीच जारी घमासान से नाराज ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बोले, ये बातें बाहर जाएं ये अच्छा नहीं है

भारतीय जनता पार्टी में चल रही गुटबाजी बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के सामने आ गई। राष्ट्रीय स्तर के ‘बड़े पदाधिकारी’ के निशाने पर आए महानगर कमेटी के नेता को उनकी नाराजगी भी झेलनी पड़ी।रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि ये परिवार की बात है। इसपर विचार कर लिया जाएगा।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 11:05 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 04:08 PM (IST)
बरेली के बीजेपी महानगर अध्यक्ष और बड़े पदाधिकारी के बीच जारी घमासान से नाराज ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बोले, ये बातें बाहर जाएं ये अच्छा नहीं है
महानगर अध्यक्ष के खिलाफ कई पदाधिकारियों से लेटर लिखवाए गए थे।

 बरेली, जेएनएन।  भारतीय जनता पार्टी में चल रही गुटबाजी बृज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के सामने आखिर आ ही गई। राष्ट्रीय स्तर के ‘बड़े पदाधिकारी’ के निशाने पर आए महानगर कमेटी के नेता को बरेली पहुंचे माहेश्वरी की नाराजगी भी झेलनी पड़ी। भाजपा में हमेशा से मौजूद अनुशासन का हवाला देते हुए जब रजनीकांत माहेश्वरी से पूछा गया कि ऐसा तो विपक्ष की पार्टियों में दिखता रहा। भाजपा में गुटबाजी कभी नहीं पनपी लेकिन यहां पर तो ये दिख रहा है तो रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि ये परिवार की बात है। इसपर विचार कर लिया जाएगा। ऐसी बातें बाहर जाए ये अच्छा नहीं लगता।

महानगर अध्यक्ष के खिलाफ कई पदाधिकारियों से लेटर लिखवाए गए थे। जिसमें उनके कार्यों को पार्टी की विचारधारा के खिलाफ बताया गया। उन्हें जमीन, अवैध वसूली जैसे कृत्यों में संलिप्त बताया गया। लेटर ‘बड़े पदाधिकारी’ तक पहुंचाए गए है। सुनने में इन्हीं लेटर के आधार पर महानगर कमेटी के नेता को पद से हटवाने की तैयारी है। वहीं महानगर कमेटी के नेता कहते है कि उनके पक्ष में कमेटी के पदाधिकारी लिखकर देने काे तैयार है। दोनों तरफ से तरकश के हर तीर चलाए जा रहे हैं। हालांकि अब जबकि पंचायत चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी को इसकी वजह से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए जब ये मामला अध्यक्ष के सामने आया तो उन्होंने नाराजगी जताई। उनके सामने  संगठन के कुछ नेताओं ने मॉडल टाउन के डॉ. दिवाकर चौबे के घर के पास गेट को कोविड के दौरान बंद कराए जाने के पुराने मुद्दे को भी हवा दी है। कोविड का हवाला देते हुए उस समय गेट बंद करवाए गए थे। लेकिन अब संक्रमण है नहीं, लेकिन महानगर कमेटी के नेता के रसूख के चलते गेट अब तलक बंद चल रहा है। इन सभी मुद्दों पर रजनीकांत माहेश्वरी ने बड़े पदाधिकारी और नेता के बीच खींचतान के पटाक्षेप कराने के लिए कहा। उन्होंने यहां तक कहा कि पार्टी चुनावी दौर में है, ऐसे में तालमेल जरूरी है। ये बातें बाहर जाएं ये अच्छा नहीं लगता।

chat bot
आपका साथी