बैंक का लॉकर काटकर चोरों ने उड़ाया सोना, महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारकर बरेली से पकड़ा दो किलो सोने के साथ आरोपित

बरेली मंडल के जिले बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव आसपुर में महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारकर दो किलो सोने के साथ गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसको लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गई। इस पूरी कार्रवाई से अलापुर पुलिस को दूर रखा गया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 04:09 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 04:09 PM (IST)
बैंक का लॉकर काटकर चोरों ने उड़ाया सोना, महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारकर बरेली से पकड़ा दो किलो सोने के साथ आरोपित
महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारकर दो किलो सोने के साथ गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया।

बरेली, जेएनएन।  बरेली मंडल के जिले बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव आसपुर में महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारकर दो किलो सोने के साथ गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसको लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गई। इस पूरी कार्रवाई से अलापुर पुलिस को दूर रखा गया। महाराष्ट्र में बीते दिनों किसी बैंक का लॉकर काटकर भारी मात्रा में सोना चाेरी किया गया था। महाराष्ट्र पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि चोर गिरोह का सरगना अलापुर थाना क्षेत्र के गांव आसपुर का रहने वाला है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस करना शुरू की। बुधवार को अचानक पुलिस ने आसपुर गांव में छापा मारा, जहां से दो किलो साेने के साथ आरोपित नवाबुल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की जानकारी अलापुर पुलिस को दी और इसके बाद आरोपित को लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गई। इस संबंध में एसएचओ अलापुर ओपी गौतम ने बताया कि दो किलो सोने के साथ चोरी के आरोपित नवाबुल को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र पुलिस ने अभी तक सिर्फ यही जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी