UP Assembly Elections 2022: विधानसभा चुनाव से पहले चमकेंगी बदायूं की ये चार सड़कें, जानिए कितने लाख से होगी किन चार सड़कों की मरम्मत

UP Assembly Elections 2022 विधानसभा चुनाव करीब आने से योगी सरकार अब अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने में जुटी है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकार ने 97 लाख रुपये का बजट दिया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:25 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:25 PM (IST)
UP Assembly Elections 2022: विधानसभा चुनाव से पहले चमकेंगी बदायूं की ये चार सड़कें, जानिए कितने लाख से होगी किन चार सड़कों की मरम्मत
UP Assembly Elections 2022: विधानसभा चुनाव से पहले चमकेंगी बदायूं की ये चार सड़कें

बदायूं, जेएनएन। UP Assembly Elections 2022 : विधानसभा चुनाव करीब आने से योगी सरकार अब अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराने में जुटी है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकार ने सदर विधानसभा क्षेत्र की चार और सड़कों की मरम्मत कराने के लिए 97 लाख रुपये का बजट दिया है। काम शुरू कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गई है।

शहर में ओवरब्रिज से मंडी समिति, नवादा से काली सड़क, रोडवेज रोड समेत कई सड़कें गड्ढ़े में तब्दील हो चुकी थीं। इसको लेकर जन प्रतिनिधियों को आम जनता के तंज सुनने पड़ रहे थे। सदर विधायक एवं नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने खुद इन सड़कों का जायजा लेकर प्रस्ताव शासन को भिजवाया था। प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया जा चुका है, कुछ पर काम भी चल रहा है।

अब उन्हीं के प्रस्ताव को स्वीकृत करते हुए मुख्य मार्ग से रहमा गुरपुरी चंदन, बनगढ़ से एरिया मार्ग, बनगवां बाया सोई मार्ग और मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर साईं मार्ग की मरम्मत का कार्य होगा। ने बताया कि इन सड़कों की मरम्मत कार्य को जल्द शुरू कराने के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इन सड़कों की मरम्मत काकारी हो जाने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।

इधर, इन सड़कों की मरम्मत के लिए धनराशि मिल जाने के बाद गांव के लोगों में खुशी है। राज्यमंत्री का कहना है कि शहर समेत क्षेत्र की तमाम सड़कों का निर्माण करवा चुके हैं। जाे काम अधूरे रह गए हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराने के प्रयास कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी