बरेली की इस कालोनी में अब नहीं होगा जलभराव, घरों के अंदर भी नहीं घुसेगा पानी, जानिये कैसे

Water Logging in Colony of Bareilly बीडीए की करगैना स्थित कालोनी का बुरा हाल है। जल निकासी नहीं होने के कारण वहां रास्तों पर पानी भर रहा है। इसके साथ ही रास्तों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में भरा पानी वाहनों को फांस रहा है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 12:40 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 12:40 PM (IST)
बरेली की इस कालोनी में अब नहीं होगा जलभराव, घरों के अंदर भी नहीं घुसेगा पानी, जानिये कैसे
करगैना बीडीए कालोनी का होगा 1.18 करोड़ रुपये से सुधार

बरेली, जेएनएन। Water Logging in Colony of Bareilly : बीडीए की करगैना स्थित कालोनी का बुरा हाल है। जल निकासी नहीं होने के कारण वहां रास्तों पर पानी भर रहा है। इसके साथ ही रास्तों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में भरा पानी वाहनों को फांस रहा है। लोग घरों में रहने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए बीडीए ने वहां 1.18 करोड़ रुपये से सुधार की योजना बनाई है। करीब 20 साल पहले बरेली विकास प्राधिकरण ने बदायूं रोड पर करगैना में कालोनी का विकास किया था। वहां लगभग दो सौ आवास लोगों को आवंटित किए गए।

शुरुआत में आबादी कम होने के कारण वहां कुछ ही आवासों में लोगों ने रहना शुरू किया था। धीरे-धीरे आसपास का क्षेत्र विकसित हुआ तो बीडीए कालोनी में भी रौनक बढ़ने लगी। बीडीए ने कालोनी बनाने के बाद उस पर ध्यान देना बंद कर दिया। फिर वहां की सड़कें, नाले-नालियां, सीवर लाइन आदि क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गई। अब सड़कें पूरे तरह टूट चुकी हैं। उन पर गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इसके अलावा नालियां भी टूट गई हैं। नालियों का सारा पानी सड़क पर ही भर रहा है।

आसपास कई मुहल्लों को निकलते हैं लोग : कालोनी में रहने वाले सोनू रस्तोगी, ओमकार सिंह, श्याम सुंदर, गिरीश जोशी, उपेंद्र शर्मा ने बताया कि बीडीए कालोनी के आसपास कई मुहल्ले बस गए हैं। उनके निकलना का रास्ता बीडीए कालोनी से होकर ही गुजरता है। इन सड़कों पर बड़े गड्ढे होने के कारण नालियों व बारिश का पानी हमेशा भरा रहता है। इससे वहां से निकलने वाले वाहन फंस जाते हैं। कई बार वाहन पलटने से लोग चोटिल भी होते हैं।

बीडीए जल्द शुरू कराएगा सुधार का काम : लोगों की समस्या को देखते हुए बीडीए ने वहां 1.18 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने की तैयारी की है। अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित ने बताया कि बीडीए कालोनी की सड़कें, नाले-नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की भी मरम्मत होगी। बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि बीडीए कालोनी के सुधार के लिए रकम मंजूर कर दी गई है। करीब 1.18 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराया जाना है। जल्द कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी