इस बारिश में नहीं होगा नदियों से बाढ़ का खतरा, तट प्रबंध का काम शुरू

मुख्यमंत्री ने मोहम्मदगंज एवं हेमराजपुर दोनों ही घाट को नदियों के कटान से बचाने को परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास तीन फरवरी को ऑनलाइन किया था।दोनों परियोजनाओं पर 301.99 लाख रुपए खर्च होंगे।इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण हो जाने पर तहसील के सभी गांवों में आबादी का कटान नही हो सकेगा।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:20 PM (IST)
इस बारिश में नहीं होगा नदियों से बाढ़ का खतरा, तट प्रबंध का काम शुरू
बारिश में रामगंगा समेत दूसरी नदियों से बाढ़ से खतरा न हो।

 बरेली, जेएनएन।  बारिश में रामगंगा समेत दूसरी नदियों से बाढ़ से खतरा न हो। इसलिए बाढ़ खंड ने शुक्रवार से बाढ़ सुरक्षा प्रबंध तटबंध निर्माण कार्य हेमराजपुर घाट पर करने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मोहम्मदगंज एवं हेमराजपुर दोनों ही घाट को नदियों के कटान से बचाने को परियोजनाओं का वर्चुअल शिलान्यास तीन फरवरी को ऑनलाइन किया था।दोनों परियोजनाओं पर 301.99 लाख रुपए खर्च होंगे।इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण हो जाने पर तहसील के सभी गांवों में आबादी का कटान नही हो सकेगा। दोजोड़ा नदी की परियोजना पर 150.55 लाख एवं रामगंगा की परियोजना पर 151.44 लाख रुपए खर्च होंगे। शुक्रवार को बाढ़ परियोजना की तरफ से सुरक्षा कार्ये की शुरुआत हो गयी।जेसीबी द्वारा मिट्टी डालने का काम प्रारंभ किया गया है।सहायक अभियंता पुनीत कुमार ने बताया कि इस परियोजना पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा प्रबंध कार्य होंगे।इन दोनों परियोजनाओं का कार्य मई 2021 में पूरा हो जायेगा। गौरतलब है कि बीते दिनों रामगंगा सहित अन्य नदियों में पानी बढ़ने से दर्जनों गांव खतरे की जद में आ गए थे। कई जगह तो आबादी के किनारे तक पानी पहुंच गया था। दर्जनों गांव में फसलें भी बर्बाद हुई थी। अगले मानसून सत्र में ऐसी स्थिति उत्पन्न ना हो सके। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं।

chat bot
आपका साथी