Target 2020 : बरेली कॉलेज में नए साल में होगा प्राचार्य पद के लिए घमासान Bareilly News

बरेली कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। डॉ. अनुराग मोहन के तीन माह का कार्यकाल पांच जनवरी 2020 को पूरा हो जाएगा।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 06:27 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:27 PM (IST)
Target 2020 : बरेली कॉलेज में नए साल में होगा प्राचार्य पद के लिए घमासान Bareilly News
Target 2020 : बरेली कॉलेज में नए साल में होगा प्राचार्य पद के लिए घमासान Bareilly News

जेएनएन, बरेली : बरेली कॉलेज में प्राचार्य पद को लेकर चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। डॉ. अनुराग मोहन के तीन माह का कार्यकाल पांच जनवरी 2020 को पूरा हो जाएगा। इसके बाद नियम के मुताबिक सबसे वरिष्ठ शिक्षक को ही प्राचार्य बनाना होगा। कॉलेज प्रबंधन खुद की दावेदारी कर रहे डॉ. पीके अग्रवाल और डॉ. पूर्णिमा अग्रवाल को गद्दी सौंपने के विचार में नहीं है। फिर किसी तीसरे को कुर्सी सौंपने की तैयारी है। सबकुछ सही रहा तो शीतकालीन छुट्टियों से पहले इसका एलान भी कर दिया जाएगा।

इस तरह के दावे करेगा प्रबंधक : दरअसल डॉ. पूर्णिमा अनिल और डॉ. पीके अग्रवाल वरिष्ठता में सबसे आगे हैं। हालांकि इन दोनों के बीच अभी विवाद चल रहा है। इस बीच प्रबंधन ने नया पैंतरा सोच रहा है। डॉ. पूर्णिमा जून 2020 में रिटायर हो जाएंगी जबकि डॉ. पीके अग्रवाल जुलाई 2020 में। चर्चा है कि ऐसी परिस्थिति में प्रबंधन यह दावा करेगा के रिटायरमेंट के छह माह पहले सारी फाइनेंशियल पॉवर खत्म हो जाती है। ऐसी परिस्थिति में इन दोनों को प्राचार्य बनाना ठीक नहीं होगा।

डॉ. मंजू दौड़ में आगे, दबाव भी पड़ने लगा : कॉलेज की दोनों वरिष्ठता सूची में डॉ. पूर्णिमा और डॉ. पीके अग्रवाल के बाद तीसरे नंबर पर डॉ. मंजू खरे आती हैं। वह जनवरी में सेवानिवृत्त हो रही हैं। ऐसे में एक सूची में कला विभाग की अध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह वरिष्ठता में चौथे नंबर हैं, जबकि दूसरी सूची में डॉ. अनुराग मोहन आते हैं। हालांकि, डॉ. अनुराग के सेवाकाल में एडहॉक सर्विस भी जुड़ी है। शासन के नए आदेश के अनुसार वरिष्ठता सूची में एडहॉक सर्विस शामिल नहीं की जा सकती है।

ऐसे में डॉ. मंजू सिंह की दावेदारी मजबूत होगी। उनके पति डॉ. राजेंद्र पुंडीर ललित कला अकादमी के अध्यक्ष भी हैं। बताया जाता है कि वह खुद भी इसके लिए राजनीतिक दबाव बनाने में जुटे हुए हैं।

कमिश्नर से मिले देवमूर्ति

शुक्रवार को प्रबंध समिति के सचिव देवमूर्ति ने कमिश्नर रणवीर प्रसाद से मुलाकात की। बताते है कि उन्होंने कॉलेज की पूरी रिपोर्ट उन्हें सौंपी। आगामी योजनाओं पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार कमिश्नर ने उन्हें कहा कि आगे से जो हो वह नियम से होना चाहिए।

डॉ. पूर्णिमा ने गवर्नर व सीएम को भेजा प्रत्यावेदन : खुद को प्राचार्य पद की पहली दावेदार बताने वाली डॉ. पूर्णिमा अनिल ने कोर्ट में याचिका दायर करने से पहले आखिरी बार डीएम, कमिश्नर, मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक दोबारा अपना प्रत्यावेदन भेजा है। यह भी चर्चा है कि उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हालांकि डॉ. पूर्णिमा ने इससे इन्कार किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी को दोबारा प्रत्यावेदन दिया है।

chat bot
आपका साथी