बरेली में बेहतर होगी यातायात की सुविधा, खींंचा जा रहा 30 साल के अर्बन मोबिलिटी प्लान का खाका, जानिए क्या होगी खासियतें

Bareilly Smart City Urban Mobility Plan Draft स्मार्ट हो रहे शहर में जल्द बेहतर आवागमन की सुविधा भी होगी। इसके साथ ही सुगम यातायात के कारण यहां के व्यापार में भी सुधार होगा। इसके लिए अगले 30 वर्षों का अर्बन मोबिलिटी प्लान का खाका तैयार किया जा रहा है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 12:17 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:57 AM (IST)
बरेली में बेहतर होगी यातायात की सुविधा, खींंचा जा रहा 30 साल के अर्बन मोबिलिटी प्लान का खाका, जानिए क्या होगी खासियतें
बरेली में बेहतर होगी यातायात की सुविधा, खीचा जा रहा तीस साल के अर्बन मोबिलिटी प्लान का खाका

बरेली, जेएनएन। Bareilly Smart City Urban Mobility Plan Draft : स्मार्ट हो रहे शहर में जल्द बेहतर आवागमन की सुविधा भी होगी। इसके साथ ही सुगम यातायात के कारण यहां के व्यापार में भी सुधार होगा। इसके लिए अगले 30 वर्षों का अर्बन मोबिलिटी प्लान का खाका तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को केंद्र सरकार की ओर से पहुंची टीम ने नगर निगम में अधिकारियों से तमाम बिंदुओं पर जानकारी ली।

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय की अर्बन मोबिलिटी इंडिया योजना में बरेली शामिल है। शहर में आसान आवागमन से जनमानस को गुणवत्तापरक जीवन देने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में यहां इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी किया जाना है। इसके लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। बेहतर यातायात की व्यवस्था काफी हद तक स्मार्ट सिटी में बन रहे इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से भी की जानी है।

स्मार्ट कैमरे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था की निगरानी करेंगे। अर्बन मोबिलिटी प्लान को और बेहतर बनाने के लिए शुक्रवार को दिल्ली से टीम नगर निगम पहुंची। टीम ने नगर निगम के अधिकारियों से शहर में पार्किंग स्थल, वाहन खड़ा करने की क्षमता, वाहनों से कितना किराया वसूला जा रहा है। बस बस स्टॉप कितने बनाए जा चुके हैं, मार्केट की स्थिति आदि डिटेल मांगे। शहर में किस तरह आम आदमी आसानी से आवागमन कर सकता है और यहां का व्यापार कैसे सुधर सकता है, इस बाबत सर्वे रिपोर्ट तैयार होनी है। मार्च तक रिपोर्ट केंद्र सरकार को जमा करनी है।

शहरवासियों को होंगे ये फायदेः इस योजना में शहरवासियों को काफी फायदे होंगे। इसमें सार्वजनिक बाइक शेयरिंग, साइकिल चलाने के लिए ट्रैक, पैदल चलने वालों के लिए पाथ-वे, सब-वे और अंडरपास बनाया जाएगा। शहर में यातायात की व्यवस्था और बेहतर होगी।

केंद्र की टीम शहर में कर रही सर्वेः केंद्र की टीम शहर में सर्वे कर रही है। इसके तहत सात बाहरी मार्गों, अंदर की सड़कों और मार्केट वाले स्थानों का सर्वे किया जा रहा है। यहां ट्रैफिक, पार्किंग आदि की व्यवस्था देखी जा रही है।नगर निगम के एक्सईएन संजीव प्रधान ने बताया कि अर्बन मोबिलिटी प्लान के तहत केंद्र की टीम शहर में सर्वे कर रही है। उन्होंने निगम से कुछ जानकारी मांगी है। उन्हें सभी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

chat bot
आपका साथी