Village Sport Ground News : यूपी के इस जनपद में खेल मैदान नहीं मिला ताे जुते हुए खेत में नंगे पैर करा दी बच्चों की दौड़

Village Sport Ground News गांवों में खत्म हो चुके खेल मैदानों को कब्जा मुक्त कराने के लिए तमाम अभियान चले लेकिन हकीकत में यह कागजों तक सीमित रह गए। न अधिकारियों ने कभी मौके पर जाकर हकीकत जानने की कोशिश की।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 01:46 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 01:46 PM (IST)
Village Sport Ground News : यूपी के इस जनपद में खेल मैदान नहीं मिला ताे जुते हुए खेत में नंगे पैर करा दी बच्चों की दौड़
Village Sport Ground News : यूपी के इस जनपद में खेल मैदान नहीं मिला

बरेली, जेएनएन। Village Sport Ground News : गांवों में खत्म हो चुके खेल मैदानों को कब्जा मुक्त कराने के लिए तमाम अभियान चले, लेकिन हकीकत में यह कागजों तक सीमित रह गए। न अधिकारियों ने कभी मौके पर जाकर हकीकत जानने की कोशिश की, न ही पंचायत स्तर पर जिम्मेदारों ने ध्यान दिया। जिसका नतीजा सोमवार को छेदा पट्टी गांव में देखने को मिला। यहां खेल मैदान न होने पर प्रतियोगिता कराने के लिए शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की परवाह किए बिना उनको जुते हुए खेत में नंगे पैर दौड़ा दिया।

क्षेत्र की मरेना व जौरा पट्टी न्याय पंचायत में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मरेना न्याय पंचायत की प्रतियोगिता गांव डभौरा के संविलियन विद्यालय के मैदान में हुई। जबकि जौरा पट्टी में प्रतियोगिता के लिए कोई समतल मैदान नहीं ढूंढा जा सका। यहां छेदा पट्टी गांव में बच्चों को एक जुते हुए खेत में ले जाया गया। जहां मिट्टी ऊबड़ खाबड़ थी। इसी पर बच्चों को नंगे पैर दौड़ाया गया। शिक्षकों ने एक बार भी बच्चों की तकलीफ के बारे में नहीं सोचा।

वितरित किए गए पुरस्कार

खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक राकेश सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष आदेश सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दोनों न्याय पंचायत की प्रतियोगिता का संयुक्त परिणाम जारी किया गया, जिसमें बालक वर्ग की 50 व 100 मीटर दौड़ में साविंद्र प्रथम, अनुराग द्वितीय व विकास तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 50 एवं 100 मीटर में अनुराधा प्रथम अनीता द्वितीय व शुभांगी तृतीय स्थान पर रही। 200 व 400 मीटर दौड़ में छेदा पट्टी की अनीता व लंबी कूद मे विकास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता मे अनिल कुमार सिंह, राजेश कुमार, अभिषेक सिंह, रजत कुमार, अमित गंगवार, अनंगपाल गौतम, सुरजीत, दिनेश, बुध सिंह, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।

विद्यालय में खेल मैदान नहीं है। गांव में कोई और स्थान मिला नहीं। जिस खेत में प्रतियोगिता कराई वहां पर पटेला लगा हुआ था। जमीन लगभग बराबर थी। उसी पर बच्चों को दौड़ाया गया। सुरजीत सक्सेना, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय छेदा पट्टी

गांव में अभी समितियों का गठन नहीं हो सका। सबसे पहले खेल मैदान का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। आइजीआरएस के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। कल्पना यादव, प्रधान छेदा पट्टी

chat bot
आपका साथी