बरेली के शादी समारोह में खाना खाते समय युवक की मौत हो गई, जानिये खाना खाते समय ऐसा क्या हुआ था

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शादी समारोह में मामूली विवाद में लड़का और लड़की पक्ष के लोग आपस मे भिड़ गए दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई जिसमे लड़की पक्ष के मंशाराम कश्यप की मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:41 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:41 AM (IST)
बरेली के शादी समारोह में खाना खाते समय युवक की मौत हो गई, जानिये खाना खाते समय ऐसा क्या हुआ था
दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

बरेली, जेएनएन। बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में शादी समारोह में मामूली विवाद में लड़का और लड़की पक्ष के लोग आपस मे भिड़ गए, दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई, जिसमे लड़की पक्ष के मंशाराम कश्यप की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गुडवारा ग्राम से बारात नवाबगंज के बाकरगंज ग्राम में गई थी। बरात चढ़ने के बाद खाने को लेकर कुछ विवाद हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि लड़का पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। इसी बीच एक व्यक्ति ने धारदार हथियार भी ले आया, इस मामले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए अस्पताल ले जाने के बाद एक घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायल को बरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, बताया जा रहा है कि शादी समारोह में कई लोग शराब के नशे में थे जिसके वजह से विवाद शुरू हुआ। 

chat bot
आपका साथी