बरेली की महिला ग्राम प्रधान ने अपने जज्बे से बदली गांव की तस्वीर, अब विकास के हर पैमाने पर खरी उतरती है ये ग्राम पंचायत

सफलता हासिल करने के लिए मजबूत दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। मजबूत इरादे कठिन से कठिन राह को आसान कर देते हैं। ऐसा ही कर दिखाया आलमपुर जाफराबाद के ग्राम इस्लामाबाद की ग्राम प्रधान सीमा यादव ने।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 09:43 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 01:49 PM (IST)
बरेली की महिला ग्राम प्रधान ने अपने जज्बे से बदली गांव की तस्वीर, अब विकास के हर पैमाने पर खरी उतरती है ये ग्राम पंचायत
बरेली की महिला ग्राम प्रधान ने अपने जज्बे से बदली गांव की तस्वीर

बरेली, जेएनएन। सफलता हासिल करने के लिए मजबूत दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। मजबूत इरादे कठिन से कठिन राह को आसान कर देते हैं। ऐसा ही कर दिखाया आलमपुर जाफराबाद के ग्राम इस्लामाबाद की ग्राम प्रधान सीमा यादव ने। गांव में स्वच्छता से लेकर विकास के हर पैमाने पर उनकी ग्राम पंचायत खरी उतरती है।

आंवला तहसील के ब्लाक आलमपुर जाफराबाद के ग्राम इस्लामाबाद की प्रधान सीमा यादव ने मजबूत संकल्प के साथ अपने ग्राम का सम्पूर्ण विकास किया तो कार्यों को सराहते हुए लक्ष्मीबाई पुरुस्कार से नवाजा गया। सरकार से सराहना मिलते ही उन्होंने पूरे मनोयोग से ग्राम की बेहतर सफाई व्यवस्था, शौचालयों के निर्माण के साथ उनका समुचित उपयोग भी हो इस पर कार्य किया।

गांव के बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें इसके लिए स्कूल की दशा भी ठीक कराई गांव के रास्तों के साथ जल निकासी व्यवस्था पर भी काम किया ग्राम के लोग भी गर्व से कहते हैं कि अच्छा कार्य हुआ इसीलिए उनके ग्राम को पुरस्कृत किया गया।

वासियों के सहयोग से ग्राम के पूर्ण विकास का प्रयास किया गया ग्राम की सभी सड़कें व गालियां पक्की है,सुलभ शौचालय व स्कूल की व्यवस्था ठीक की गई है सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है। - सीमा यादव, प्रधान 

chat bot
आपका साथी