बरेली में सूदखोर ने एक लाख रुपए में किया मकान पर कब्जा, एसएसपी के पास पहुंची महिला, बोली- मांग रहा 12 लाख

बरेली पुलिस सूदखाेरों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कर रही है दूसरी तरफ पुलिस से बेखौफ सूदखोर मनमानी कर रहे है।जिसका एक मामला सुभाषनगर में सामने आया है।जहां एक लाख रुपए देकर सूदखोर ने महिला के मकान की दूसरी मंजिल पर कब्जा कर लिया है

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:47 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:47 PM (IST)
बरेली में सूदखोर ने एक लाख रुपए में किया मकान पर कब्जा, एसएसपी के पास पहुंची महिला, बोली- मांग रहा 12 लाख
बरेली में सूदखोर ने एक लाख रुपए में किया मकान पर कब्जा

बरेली, जेएनएन। बरेली पुलिस सूदखाेरों के खिलाफ अभियान चलाने की बात कर रही है दूसरी तरफ पुलिस से बेखौफ सूदखोर मनमानी कर रहे है।जिसका एक मामला सुभाषनगर में सामने आया है।जहां एक लाख रुपए देकर सूदखोर ने महिला के मकान की दूसरी मंजिल पर कब्जा कर लिया है वहीं अब वह मकान खाली करने के एवज में 12 लाख रुपए मांग रहा है। जिसके चलते महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई है।

सुभाषनगर के राजीव कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता की मानें तो उसने वर्ष 2018 में सूदखोर से एक लाख रुपये कर्ज लिया था। इसके एवज में पांच प्रतिशत ब्याज प्रतिमाह की बात तय हुई हुई थी।आरोप है कि पांच प्रतिशत पर बात तय होने के बाद भी आरोपित 25 प्रतिशत ब्याज वसूलने लगा।जिसके चलते पीड़िता पर ब्याज इतना चढ़ गया कि उसे बैंक से कर्ज लेना पड़ा।बैंक से कर्ज लेने के बाद वह सूदखोर को ढाई लाख रुपये दे चुकी है।

बावजूद सूदखोर ने मूल रकम बाकी होने की बात कह रहा है। समय बीतने के बाद जब महिला ने रकम नहीं दी तो उसने मूलधन, ब्याज सब मिलाकर 12 लाख रुपये लेकर आने की बात कही।रुपये अदा न कर पाने के चलते सूदखोर ने महिला के मकान की दूसरी मंजिल पर कब्जा कर लिया। कम अदा करने के बाद ही सूदखोर मकान खाली करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर न्याय की मांग की है।

chat bot
आपका साथी