छह महीने पहले हुआ टेंडर, निर्माण शुरू कराने पहुंचे मुख्य अभियंता

स्टेडियम रोड व पीलीभीत रोड को जोड़ने वाला साल भर से बदहाल संजय नगर लिंक मार्ग पर शुक्रवार को निर्माण कार्य शुरू हो गया। नगर निगम से मुख्य अभियंता बीके सिंह टीम के साथ मौके पहुंचे और टेंडर के छह माह बाद निर्माण शुरू कराया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 06:50 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 06:50 AM (IST)
छह महीने पहले हुआ टेंडर, निर्माण शुरू कराने पहुंचे मुख्य अभियंता
उन्होंने ठेकेदार को समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

 बरेली, जेएनएन।  स्टेडियम रोड व पीलीभीत रोड को जोड़ने वाला साल भर से बदहाल संजय नगर लिंक मार्ग पर शुक्रवार को निर्माण कार्य शुरू हो गया। नगर निगम से मुख्य अभियंता बीके सिंह टीम के साथ मौके पहुंचे और टेंडर के छह माह बाद निर्माण शुरू कराया। उन्होंने ठेकेदार को समय पर निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

संजय नगर मुख्य मार्ग पर हर साल बारिश में भीषण जलभराव होता है। इससे हर बार सड़क खराब हो जाती है। जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम ने वहां तमाम काम कराए हैं। बीते दिनों में नाले का निर्माण, संजय नगर के संपवेल की लाइन को मोटा करना और हजियापुर में बने नए संपवेल की लाइन डालने का काम कराया है। लाइनें डालने के लिए सड़क को खोदा गया है। इसके चलते सड़क पूरी तरह से बदहाल है। जहां लाइन डाली गई वहां मिट्टी धंसने से गहरे गड्ढे हो गए हैं।

नगर निगम ने वहां करीब छह सौ मीटर सीसी सड़क बनने के लिए 1.39 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया है। करीब छह महीने पहले सड़क निर्माण को टेंडर हो गया, लेकिन निर्माण शुरू नहीं हुआ। स्थानीय पार्षद वीरेंद्र पटेल ने नगर आयुक्त से इसकी शिकायत की। लोगों की दिक्कत को जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर शुक्रवार को मुख्य अभियंता निर्माण विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य शुरू कराया और ठेकेदार से सड़क निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखते हुए काम करने को कहा।

chat bot
आपका साथी