Weather: दिन में धूप खिलती रहेगी, रात और ठंड होंगी

पहाड़ों पर बर्फ पड़ने के बाद हवा में ठंड का एहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बरेली में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान दिया गया है। धूप खिलने से लोगों को ठंड का एहसास कम होगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 10:35 AM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 10:35 AM (IST)
Weather: दिन में धूप खिलती रहेगी, रात और ठंड होंगी
Weather: दिन में धूप खिलती रहेगी, रात और ठंड होंगी

बरेली, जेएनएन। पहाड़ों पर बर्फ पड़ने के बाद हवा में ठंड का एहसास बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बरेली में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान दिया गया है। धूप खिलने से लोगों को ठंड का एहसास कम होगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार रात के तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। त्योहार पर रात के तापमान में गिरावट होगी। इस सप्ताह अंत तक न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड में लोगों के लिए ठंड के मद्देनजर एक हफ्ते की एडवाइजरी जारी की है। उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में एक हफ्ते ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से ठंड से बचाव करने की अपील की है। दरअसल यह एडवायजरी दिन और रात के तापमान में अंतर पर है। बरेली में भी दिन और रात के तापमान में करीब 16 से 17 डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा रहा है। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री के बीच रहने का अनुमान दिया गया है।

chat bot
आपका साथी