भाजपा की बैठक में खुला सपा से दोस्ती का राज, जनप्रतिनिधि बाेले- जिपं अध्यक्ष के लिए दो ब्लाकों में करना पड़ा समझाैता

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जब भाजपा की प्रत्याशी जीतीं तो सपा में क्रास वोटिंग का मामला खूब उछला था। इसके बाद ब्लाक प्रमुखी का चुनाव हुआ तो भुता और फतेहगंज पश्चिमी के परिणाम पर भाजपा में अंदरखाने सवाल शुरू हो गए थे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:52 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 02:02 PM (IST)
भाजपा की बैठक में खुला सपा से दोस्ती का राज, जनप्रतिनिधि बाेले- जिपं अध्यक्ष के लिए दो ब्लाकों में करना पड़ा समझाैता
भाजपा की बैठक में खुला सपा से दोस्ती का राज, जनप्रतिनिधि ने कहा

 बरेली, जेएनएन। : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जब भाजपा की प्रत्याशी जीतीं, तो सपा में क्रास वोटिंग का मामला खूब उछला था। इसके बाद ब्लाक प्रमुखी का चुनाव हुआ तो भुता और फतेहगंज पश्चिमी के परिणाम पर भाजपा में अंदरखाने सवाल शुरू हो गए थे। सियासत में विपक्षी से दोस्ती हुई तो मामला ऐसा गर्माया कि भाजपा की बैठक तक पहुंच गया। गुरुवार को जिला कार्यालय में एकत्र आंवला जिला के पदाधिकारियों के बीच एक जनप्रतिनिधि को इसकी वजह बता दी।

दोनों ब्लाकों का मामला इंटरनेट मीडिया पर भी चर्चा में था, इसी का संदर्भ लेते हुए जनप्रतिनिधि ने कहा कि कुछ कार्यकर्ता पोस्ट लिख देते हैं कि भुता में प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा। फतेहगंज पश्चिमी में पार्टी ने दमदारी से दावेदारी क्यों नहीं की। इसमें किसी एक व्यक्ति की भूमिका नहीं है। ऐसे निर्णय संगठन लेता है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी तक पहुंचना जरूरी था। इसके लिए कुछ समझौते करने होते हैं। उन्होंने बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं से ही पूछ लिया, जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी जरूरी है या ब्लाक की। उनके सवाल पर किसी ने जवाब नहीं दिया, मगर बैठक के बाद तक कानाफूसी होती रही कि उनके क्षेत्र में सियासत का गणित क्या रहा।

भाजपा ने घोषित किए थे प्रत्याशी

ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा ने भुता व फतेहगंज पश्चिमी में आनन-फानन प्रत्याशी घोषित किए। जिसमें भुता प्रत्याशी ने पर्चा वापस ले लिया था, जबकि दूसरी फतेहगंज पश्चिम में प्रत्याशी को छह वोट भी नहीं मिल सके थे।

2022 में भाजपा की होगी बड़ी जीत

भाजपा जिला की कार्यसमिति की बैठक सौफुटा रोड के अशर्फी बैंक्वेट हाल में भी हुई। पहले सत्र में पूर्व महापौर सुभाष पटेल ने कहा कि भाजपा गरीब, मजदूर और किसानों की सरकार है। दूसरे सत्र में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेंद्र गंगवार नं टीकाकरण अभियान, गरीब कल्याण अन्न योजना के अभियान की जानकारी दी। तीसरे सत्र में फरीदपुर विधायक डा. श्याम बिहारी ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव की तरह ही 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत दिलाई जाएगी।

कुछ कार्यकर्ताओं ने इंटरनेट मीडिया पर भुता व फतेहगंज पश्चिमी ब्लाक प्रमुखी को लेकर पोस्ट की थीं। जनप्रतिनिधि ने उस संदर्भ में चर्चा की। पदाधिकारियों से संवाद किया था।-वीर सिंह पाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा, आंवला

chat bot
आपका साथी