महिला हेल्प डेस्क से तुरंत मौेके पर होगा समस्या का निस्तारण, ऑनलाइन होगा डाटा

महिलाओं की सुनवाई के लिए मिशन शक्ति के तहत जनपद में महिला हेल्प-डेस्क की शुरुआत की गई। जनपद के सभी 29 थानों में सुनवाई शुरू हुई है। ऑन द स्पॉट सुनवाई कर समस्या के निदान के बाद अब सारा डाटा भी ऑनलाइन है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 02:36 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 05:57 PM (IST)
महिला हेल्प डेस्क से तुरंत मौेके पर होगा समस्या का निस्तारण, ऑनलाइन होगा डाटा
महिला संबंधी मामलों में हुई सुनवाई का यहां पूरा डाटा फीड किया जा रहा है।

 बरेली, जेएनएन। महिलाओं की सुनवाई के लिए मिशन शक्ति के तहत जनपद में महिला हेल्प-डेस्क की शुरुआत की गई। जनपद के सभी 29 थानों में सुनवाई शुरू हुई है। ऑन द स्पॉट सुनवाई कर समस्या के निदान के बाद अब सारा डाटा भी ऑनलाइन है। मतलब यह है कि प्रत्येक थानों में कम्प्यूटर सिस्टम भी पहुंच गया है। महिला संबंधी मामलों में हुई सुनवाई का यहां पूरा डाटा फीड किया जा रहा है।

 अक्टूबर माह में नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश में मिशन शक्ति की शुरुआत की गई। मिशन शक्ति के तहत ही प्रदेश में जनपद के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की भी शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया था। शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि महिला सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता में है। इसी के तहत हर थाने में महिला हेल्प डेस्क का निर्माण किया जाएगा। महिला हेल्प डेस्क के निर्माण के लिए सभी थानों को एक-एक लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। इसमें महिला हेल्प डेस्क के लिए अलग से निर्माण के साथ कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट, स्टेशनरी व अन्य सामान भी मुहैया कराए जाने थे। जनपद के करीब सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का निर्माण हो चुका है। हेल्प डेस्क के निर्माण के बाद अब कंप्यूटर सिस्टम आदि सेटअप भी पहुँच गया है। महिला संबंधित मामले की तत्काल सुनवाई के बाद संबंधित जानकारी ऑनलाइन अपलोड भी की जा रही है। किए गए कार्य की शासन स्तर से सीधे मॉनिटरिंग की जा रही है।

chat bot
आपका साथी