Pilibhit Tiger Reserve : इस जानवर की चहलकदमी से ग्रामीणों में मचा हड़कंप Pilibhit News

टाइगर रिजर्व के बराही रेंज के गांव पिपरिया संतोष गांव के पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब उन्होंने एक भालू को चहलकदमी करते देखा।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Thu, 09 Jan 2020 12:40 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jan 2020 01:03 PM (IST)
Pilibhit Tiger Reserve : इस जानवर की चहलकदमी से ग्रामीणों में मचा हड़कंप Pilibhit News
Pilibhit Tiger Reserve : इस जानवर की चहलकदमी से ग्रामीणों में मचा हड़कंप Pilibhit News

जेएनएन, पीलीभीत : टाइगर रिजर्व के बराही रेंज के गांव पिपरिया संतोष गांव के पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों में गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उन्होंने एक भालू को चहलकदमी  करते देखा। यह देख वापस घर लौटे कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। जिसके बाद बड़ी संख्या में एकत्रित हो कर ग्रामीण खेत पर पहुंचे। 

टाइगर रिजर्व की टीम ने लगाया जाल : खेतों पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पीलीभीत टाइगर रिजर्व प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही मौके पर टाइगर रिजर्व के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उन्हे भालू के बारे में जानकारी दी। इस पर टीम ने मौके की स्थितियों को देखा। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने भालू को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया है। 

ग्रामीणों को दी सचेत रहने की चेतावनी : बराही रेंज के रेंजर डीके गोयल ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने भालू काे चहल कदमी करते देखा है। जिसे पकड़ने के लिए जाल लगा दिया गया है। उन्होंने ने बताया कि ग्रामीणों को खेतों की ओर जाने में सतर्कता बरतने चेतावनी दे दी गई है। 

chat bot
आपका साथी