Bareilly-Sitapur Highway : मंत्रियों के जाम में फंसने के बावजूद हाइवे की सुध नहीं ली अधिकारियों ने, लोग परेशान

बरेली-सीतापुर हाईवे पर हुलासनगरा क्रासिंग के आठ किमी लंबे जाम में उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों के फंसने के बावजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों को हाइवे की सुध नहीं आई। ओवरब्रिज पर धीमी गति से निर्माण मंगलवार को होते नजर आए।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 04:35 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 04:35 PM (IST)
Bareilly-Sitapur Highway : मंत्रियों के जाम में फंसने के बावजूद हाइवे की सुध नहीं ली अधिकारियों ने, लोग परेशान
ओवरब्रिज पर धीमी गति से निर्माण मंगलवार को होते नजर आए।

 बरेली, जेएनएन।  बरेली-सीतापुर हाईवे पर हुलासनगरा क्रासिंग के आठ किमी लंबे जाम में उत्तर प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों के फंसने के बावजूद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों को हाइवे की सुध नहीं आई। ओवरब्रिज पर धीमी गति से निर्माण मंगलवार को होते नजर आए।

भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने फरवरी तक इस हाईवे की हुलासनगरा क्रासिंग पर ओवरब्रिज पूरा कराने के लिए कहा था। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने राजमार्ग मंत्री से मजबूत पैरवी की थी। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने भी एनएचएआइ के अधिकारियों को निर्माण तेजी से खत्म कराने के लिए दबाव बनाया। जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाई गई। सर्विस रोड तैयार होने के बाद फरवरी 2021 तक ओवरब्रिज को पूरा करना है लेकिन जिस गति से हाइवे का काम हो रहा है। उससे लगता नहीं कि ये तय समय पर में पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि कछुआ गति से हो रहे काम की वजह से हाइवे पर आए दिन जाम लगता है जिसकी वजह से न सिर्फ लोग घंटो फंसे रहते हैं बल्कि उन्हें भारी परेशानी भी होती है। 

 रविवार और सोमवार को हुलासनगरा में लगे आठ किमी लंबे जाम में राज्य परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, राज्य शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी और जलशक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख भी फंसे। पुलिस ने वीआइपी मूवमेंट के लिए कारिडोर बनाकर उनके काफिले को बमुश्किल निकलवाया था। हालांकि वे मंत्री थे, इसलिए पुलिस ने उन्हें निकलवा दिया लेकिन आम लोग आए दिन समय से गंतव्य तक पहुंचने के लिए जूझते रहते हैं लेकिन अधिकारियों को इसके बाद भी हाइवे के काम को तेज करने की परवाह नहीं है। 

chat bot
आपका साथी