बरेली में अफसरों की लापरवाही से डूबा बीस गांवों का मुख्य रास्ता, लोग हो रहे परेशान

शहर के मुहल्लों को कच्चे व टूटे रास्तों से निजात दिलाने के कितने भी दावे नगर निगम कर ले लेकिन यहां लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। शहर के रहपुरा चौधरी में 20 गांवों का मुख्य मार्ग ही बदहाल पड़ा है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 11:40 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 11:40 AM (IST)
बरेली में अफसरों की लापरवाही से डूबा बीस गांवों का मुख्य रास्ता, लोग हो रहे परेशान
बरेली में अफसरों की लापरवाही से डूबा बीस गांवों का मुख्य रास्ता, लोग हो रहे परेशान

बरेली, जेएनएन। शहर के मुहल्लों को कच्चे व टूटे रास्तों से निजात दिलाने के कितने भी दावे नगर निगम कर ले, लेकिन यहां लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। शहर के रहपुरा चौधरी में 20 गांवों का मुख्य मार्ग ही बदहाल पड़ा है। गड्ढे से भरा रास्ता, टूटी नालियां और जलभराव यहां की पहचान बन गया है। अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

वार्ड 29 रहपुरा चौधरी का मुख्य मार्ग रजा चौक से महलऊ की पुलिया तक बेहद जर्जर हो चुका है। यहां का रास्ता गड्ढों में तब्दील है। किनारे नालियां नहीं बनी हुई है। घरों से निकलकर आने वाला गंदा पानी टूटी नालियों से रास्ते पर भर रहा है, जिससे हर समय वहां जलभराव और कीचड़ बनी हुई है। इस सड़क से होकर पीछे के 20 गांवों के लोग निकलते हैं। बदहाल सड़क से निकलते वक्त वह नगर निगम को कोसते हैं।

कई बार राहगीर इन गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। यहां रहने वाले गंदगी के कारण उठ रही दुर्गंध से भी परेशान हैं। लोगों के घरों के आगे हर वक्त गंदगी बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद आशिक हुसैन से जब भी सड़क निर्माण की बात करते हैं तो वह कहते हैं कि नगर निगम ने फाइल स्वीकृत कर दी है। बावजूद इसके सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है।

नगर आयुक्त से की शिकायत

वार्ड में रहने वाले शकील, तसलीम, इमरान खान, फुरकान, कादर समेत अन्य लोगों ने नगर आयुक्त से मिलकर सड़क व नाली निर्माण की मांग की है। उन्होंने सड़क के हाल दिखाते हुए वहां लोगों को बड़ी समस्या होना भी बताया है। नगर आयुक्त ने उन्हें जल्द सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। 

chat bot
आपका साथी