घर के बाहर खेल रही बच्ची को दबोच ले गया तेंदुआ

घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को तेंदुआ अपने जबड़े में दबाकर उठा ले गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्वजन पीछे दौड़ पड़े। शोर -शराबा किया तो तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 02:36 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 02:36 AM (IST)
घर के बाहर खेल रही बच्ची को दबोच ले गया तेंदुआ
घर के बाहर खेल रही बच्ची को दबोच ले गया तेंदुआ

बरेली, जेएनएन: घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को तेंदुआ अपने जबड़े में दबाकर उठा ले गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर स्वजन पीछे दौड़ पड़े। शोर -शराबा किया तो तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया।

गांव जवाहरपुर निवासी हर प्रसाद का घर खेतों के पास में बना हुआ है। शनिवार रात करीब नौ बजे उनकी पांच साल की बेटी कविता घर के बाहर खेल रही थी। अचानक उसके रोने की आवाज आई तो हर प्रसाद घर से बाहर निकले। देखा कि कुछ ही दूरी पर एक तेंदुआ बच्ची को जबड़े में दबाए तेजी से जंगल की तरफ जा रहा। मदद के लिए वह तुरंत शोर करने लगे। जिस पर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। करीब पांच सौ मीटर तक तेंदुआ का पीछा कर दौड़ते रहे। शोर शराबा और पीछे आती भीड़ से तेंदुआ से बच्ची को छोड़कर जंगल में तेजी से भाग गया।

ग्रामीणों ने बच्ची को उठाया तो पता चला कि तेंदुआ के जबड़े में फंसने के कारण उसके गर्दन व चेहरे पर गहरे घाव हो गए। तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां उसका इलाज किया गया। हालत खतरे से बाहर बताते हुए चिकित्सकों ने देर रात उसे घर भेज दिया। रात में ही वन विभाग की टीम पहुंची। तेंदुआ के पंजों के निशान मिले।

डीएफओ भरत लाल ने बताया कि ग्रामीणों ने बाघ होने की सूचना दी थी मगर मौके पर पहुंची टीम को तेंदुआ के पंजों के निशान मिले हैं। रविवार को कांबिंग कर उसे पकड़ा जाएगा।

खिलौने की तरह जबड़े में लटका कर भागा तेंदुआ

ताकतवर तेंदुआ बच्ची को जबड़े में लेकर इस तरह दौड़ रहा था जैसे उसके मुंह में कोई खिलौना हो। प्रत्यक्षदर्शी भी तेंदुए की ऐसी ताकत का देखकर एक बार तो दहशत में आ गये। पर वे शोर मचाते उसके पीछे दौड़ते रहे।

भूखा नहीं होगा वर्ना नही बचती बच्ची की जान

बहुत कम मौके होते हैं जब तेंदुआ किसी को जबड़े में लेकर छोड़ दे। गांव डंडिया निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह तेंदुआ शायद भूखा नही होगा। हालांकि अपने उग्र स्वभाव के कारण सामने आने पर उसने बच्ची को पकड़ लिया होगा। ग्रामीणों के पीछे आने पर उसे छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने लोगो को अलर्ट रहने को कहा

मामले की सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची। वन विभाग को भी सूचना दे दी गयी थी। वनकर्मी भी गांव पहुंचे पर रात होने के कारण तेंदुआ की तलाश नहीं की जा सकी। गांव वालो को अलर्ट रहने को कहा गया है। रविवार को टीम कांबिंग के लिए आएगी। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम होंगे, इस बाबत घटना के बाद देर रात एसडीएम व इंस्पेक्टर को फोन लगाया मगर संपर्क नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी