बरेली में महिला के पैरों तले खिसकी जमीन, तीन साल से पहचान छिपाकर साथ रह रहा था दूसरे समुदाय का युवक, बोला- हमारा यही काम है

यूपी के बरेली में पहचान छिपाकर एक मुस्लिम युवक तीन साल से महिला के साथ रह रहा था। प्रेमिका के एक फोन काल से आरोपित का भेद खुलते ही महिला ने सवाल किया तो आरोपित उसे धमकाने लगा। पिटाई कर दी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 12:56 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 12:56 PM (IST)
बरेली में महिला के पैरों तले खिसकी जमीन, तीन साल से पहचान छिपाकर साथ रह रहा था दूसरे समुदाय का युवक, बोला- हमारा यही काम है
बरेली में महिला के पैरों तले खिसकी जमीन, तीन साल से पहचान छिपाकर साथ रह रहा था युवक

बरेली, जेएनएन।  : यूपी के बरेली में पहचान छिपाकर एक मुस्लिम युवक तीन साल से महिला के साथ रह रहा था। प्रेमिका के एक फोन काल से आरोपित का भेद खुलते ही महिला ने सवाल किया तो आरोपित उसे धमकाने लगा। पिटाई कर दी। इसके बाद प्रेमिका के साथ ही रहने की बात कहकर महिला को छोड़कर चला गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी के साथ मुख्यमंत्री से भी की है और न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता महिला मूलरूप से भोजीपुरा की रहने वाली है। महिला के मुताबिक, उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटा 13 साल बेटी 12 साल व तीसरा बेटा आठ वर्ष है। करीब पांच साल पहले महिला का पति पागल हो गया। वह दर-दर भटकने लगा। घर ही नहीं पहुंचा। महिला के सामने बच्चों के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया। इसके बाद बच्चों की परवरिश के लिए गांव से कमाने शहर चली गई। शहर के इज्जतनगर क्षेत्र में एक किराये के कमरे में बच्चों के साथ रहने लगी।

एक निजी अस्पताल में सफाई का काम करने लगी। इसी बीच मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए महिला से संपर्क किया। उसके साथ ही रहने की बात कही। इस पर महिला ने खुद के विवाहित होने व तीन बच्चों की मां होने की बात कही। बावजूद आरोपित युवक उसके साथ ही रहने की जिद पर अड़ा रहा। धीरे-धीरे उसने महिला को अपने झांसे में फंसा लिया। इसी के बाद वह महिला के साथ रहने लगा।

करीब तीन साल से आरोपित महिला के साथ रह रहा था। 27 जुलाई को आरोपित युवक के मोबाइल पर एक फोन आया तो महिला ने फोन उठा लिया। फोन करने वाली ने नसीम से बात कराने की बात कही। इस पर महिला ने नसीम को न जानने की बात की। फोन करने वाली ने नसीम के नंबर पर ही फोन करने बात कही। इस पर आरोपित युवक पर शक बढ़ा तो महिला ने उससे सवाल किया तो वह भड़क उठा। गाली-गलौच करते हुए प्रेमिका के साथ ही रहने की बात कह फरार हो गया।

तीन साल तक बनाता रहा अवैध संबंध

आरोपित मुस्लिम युवक ने महिला को अपनी बातों में फुसलाया। खुद को अकेला बताते हुए महिला के साथ हमेशा रहने की बात कही। इसी झांसे में लेकर बीते तीन साल से वह महिला के साथ संबंध बनाता रहा। अवैध संबंध के सवाल पर आरोपित ने महिला से कहा कि हमारा यही काम है। तुम मेरा कुछ नहीं कर सकती। महिला की उम्र जहां 35 के करीब है, वहीं आरोपित की उम्र 27 साल है।

ऐसी शिकायत सामने आई है। मामले की जांच करा कार्रवाई के निर्देश दिये गए हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

chat bot
आपका साथी