दहेज के लिए बरात लेकर नहीं आया दूल्हा, रचा रहा था दूसरी जगह शादी, पहुंच गए लड़की वाले, जानिए आगे क्या हुआ

दहेज के लिए शादी तोड़कर दूसरी जगह ब्याह रचाने के मामले में दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने समझौता करा दिया। तिलक के चढ़ावे व शादी की तैयारी में हुए खर्च की भरपाई पर लड़की पक्ष मान गया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 04:05 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:05 PM (IST)
दहेज के लिए बरात लेकर नहीं आया दूल्हा, रचा रहा था दूसरी जगह शादी, पहुंच गए लड़की वाले, जानिए आगे क्या हुआ
दहेज के लिए बरात लेकर नहीं आया दूल्हा, रचा रहा था दूसरी जगह शादी

बरेली, जेएनएन। दहेज के लिए शादी तोड़कर दूसरी जगह ब्याह रचाने के मामले में दोनों पक्षों के बीच पुलिस ने समझौता करा दिया। तिलक के चढ़ावे व शादी की तैयारी में हुए खर्च की भरपाई पर लड़की पक्ष मान गया।

क्षेत्र के इस्लामगंज गांव निवासी कमलेश की पुत्री की शादी थाना कलान गांव हरेली गांव निवासी युवक से तय हुई थी। तिलक के बाद दूल्हा पक्ष के लोग दो लाख रुपये, बाइक, चेन आदि की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर गुरुवार को बरात लेकर दूल्हा कमलेश के घर की बजाय फर्रुखाबाद के अमृतपुर क्षेत्र के दौलतियापुर गांव में पहुंच गया। सूचना पर कमलेश पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर शादी रुकवा दी थी। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया।

दाेनों पक्षों की पंचायत कराई, जिसमें उसके पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अमृतपुर थाने में पंचायत हुई। कमलेश ने अपनी बेटी की शादी उन लोगों से करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद दूल्हा पक्ष के लोगों ने तिलक में चढ़ाया हुआ सामान व रकम वापस कर दी। बरात की तैयारी में आए खर्च भी अदा किया। जिसके बाद दूल्हे की दौलतियापुर गांव से शादी हो गई। एसओ प्रदीप सहरावत ने बताया कि अमृतपुर थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। लड़की पक्ष के लोगों ने वहां बरात करने से मना कर दिया था।

chat bot
आपका साथी