बंदरों का आतंक: छत पर कपड़े उतारने गए किसान को दौड़ाया, गिरकर मौत

कपड़े उतारने छत पर गए किसान को बंदरों ने दौड़ा लिया। भागते समय वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 10:07 AM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 10:07 AM (IST)
बंदरों का आतंक: छत पर कपड़े उतारने गए किसान को दौड़ाया, गिरकर मौत
बंदरों का आतंक: छत पर कपड़े उतारने गए किसान को दौड़ाया, गिरकर मौत
जेएनएन, बरेली : कपड़े उतारने छत पर गए किसान को बंदरों ने दौड़ा लिया। भागते समय वह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। 

फतेहगंजपूर्वी में गांव निवडिय़ा निवासी मेवाराम राठौर (45) पेशे से किसान थे। शुक्रवार शाम मेवाराम के घर पर कई बंदर दीवार पर बैठे थे। घर की छत पर कपड़े सूख रहे थे। इसी दौरान  कई बंदर मेवाराम की छत पर सूख रहे कपड़े उठाकर दौडऩे लगे। मेवाराम कपड़े उतारने पहुंचे तो बंदरों ने उन पर हमला बोल दिया। बंदरों से बचने को वह दौड़े तो छत से खड़ंजे पर गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए शहर लेकर दौड़े लेकिन, रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कुछ दिन पहले फतेहगंज पश्चिमी में बंदरों की उछलकूद से खपरैल गिर पड़ी थी, जिसमें दबकर महिला की मौत हो गई थी। ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। क्षेत्र में बंदर हमलावर होते जा रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी