लड़की की मोहब्बत के आगे झुके परिवार वाले, उसी के साथ हुई शादी जिसके साथ थी भागी

मीरगंज के फतेहगंज पश्चिमी इलाके के एक गांव से एक सप्ताह पहले गायब लड़की को पुलिस ने बरामद करके उसके परिजनों को सौप दिया। लड़की के जिद के चलते शाम को उसके घरवालों ने राजी खुशी से उसी लड़के के साथ निकाह कर दिया।जिसके साथ वह भागी थी।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:44 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:44 PM (IST)
लड़की की मोहब्बत के आगे झुके परिवार वाले, उसी के साथ हुई शादी जिसके साथ थी भागी
फतेहगंज पश्चिमी इलाके से एक सप्ताह पहले गायब लड़की को पुलिस ने बरामद करके उसके परिजनों को सौप दिया।

बरेली, जेएनएन। मीरगंज के फतेहगंज पश्चिमी इलाके के एक गांव से एक सप्ताह पहले गायब लड़की को पुलिस ने बरामद करके उसके परिजनों को सौप दिया। लड़की के जिद के चलते शाम को उसके घरवालों ने राजी खुशी से उसी लड़के के साथ निकाह कर दिया।जिसके साथ वह भागी थी।

जानकारी के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले इलाके के एक गांव से एक लड़की घर से अचानक चली गयी। काफी तलाश करने के बाद जब वह नही मिली तब उसके पिता ने थाना देवरनियां के एक गांव निवासी लड़के के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने देवरनियां क्षेत्र स्थित एक स्थान से लड़की को बरामद कर लिया।लेकिन लड़की उसी के साथ निकाह करने पर अड़ी रही जिसके साथ वह घर से भागी थी। लड़की के बालिग होने के कारण परिजनों को उसकी जिद मानकर उसी लड़के के साथ निकाह करने की सहमति देनी पड़ी। जिस पर लड़की अपने माता पिता के साथ चली गयी।शाम को परिजनों के साथ लड़के को बुलाकर दोनों का निकाह कर दिया।

chat bot
आपका साथी