पीलीभीत में चार फीट के पेड़ पर लटका मिला छह फीट के ग्रामीण का शव

शनिवार की सुबह लोगों को अजीब नजारा दिखाई दिया। जिसे देखकर वह हैरान रह गए। ग्रामीणों ने देखा चार फीट लंबे सागौन के पेड़ पर छह फीट के ग्रामीण का शव लटका मिला।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 11:02 AM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:57 PM (IST)
पीलीभीत में चार फीट के पेड़ पर लटका मिला छह फीट के ग्रामीण का शव
पीलीभीत में चार फीट के पेड़ पर लटका मिला छह फीट के ग्रामीण का शव

पीलीभीत, जेएनएन। जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह लोगों को अजीब नजारा दिखाई दिया। जिसे देखकर वह हैरान रह गए। ग्रामीणों ने देखा चार फीट लंबे सागौन के पेड़ पर छह फीट के ग्रामीण का शव लटका था। ग्रामीण के गले में जहां तहमद का फंदा पड़ा हुआ था। वहीं उसके पैर जमीन पर टिके थे। इसके अलावा मृतक के पैर के एक घुटने से खून भी बहता मिला। हालांकि आत्महत्या और हत्या के बीच उलझे इस मामले में पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।

बरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गोपी कॉलोनी निवासी कन्हई लाल (50) का शव शनिवार की सुबह घर से करीब दो सौ मीटर दूर स्थित सागौन के बाग में पेड़ पर लटका मिला सुबह जब ग्रामीण शौच क्रिया के लिए जा रहे थे, तभी उनकी निगाह पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। जिसके बाद मृतक केे परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। खास बात यह है कि कन्हई लाल का शव जिस पेड़ पर लटका मिला है, उसकी लंबाई करीब चारफीट है,जबकि कन्हई लाल की लंबाई छहफीट है।

उसके दोनों पैर घुटने से जमीन पर टिके हुए थे। साथ ही एक पैर में घुटने के पास से खून बह रहा था। कन्हई मजदूरी करता था। उसके छह पुत्र हैं, जिनमें दो शादीशुदा हैं। पुलिस ने शव उतारने के लिए मृतक के पुत्र मनोज और विनोद को मौके पर बुलवाया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी भी मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद एक अन्य रिश्तेदार सुम्मेर लाल की मौजूदगी में शव उतारा गया। मृतक के स्वजन घटना की बाबत कुछ बोल नहीं रहे हैं। बरखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगी। 

chat bot
आपका साथी