पीलीभीत के न्यूरिया में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

सुबह नाश्ता करने के बाद ऊधमसिंह नगर जाने की बात परिजनों को बताकर निकला था घर से। घटना के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 07:59 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 07:59 PM (IST)
पीलीभीत के न्यूरिया में फंदे से लटका मिला किशोर का शव
पीलीभीत के न्यूरिया में फंदे से लटका मिला किशोर का शव

पीलीभीत। जिले के न्यूरिया में घर से उत्तराखंड के ऊधम ङ्क्षसह नगर जाने की बात कहकर गए किशोर का शव एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर उर्फ चिरैंदापुर निवासी शांति स्वरूप गुरुवार को सुबह नाश्ता करने के बाद यह कहकर घर से चला गया कि वह उत्तराखंड के ऊधमङ्क्षसह नगर जा रहा है। वहां अपनी आयु का सर्टिफिकेट बनवाएगा। दोपहर में गांव से करीब एक किमी दूर खेत के पास खड़े पापुलर के पेडड़ पर उसका शव फंदे से लटकता देखा गया। राहगीरों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। तब परिजन मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी वहां जा पहुंची। मृतक के बड़े भाई गोङ्क्षवदराम ने पुलिस को बताया कि शांति स्वरूप पहले काफी समय तक ऊधमङ्क्षसह नगर में मजदूूरी करता रहा है। वहां एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके किशोर सदन में भेज दिया था लेकिन जब लॉकडाउन हुआ तो उसे छोड़ दिया गया। तब से वह घर पर ही रह रहा था। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक खीम ङ्क्षसह जलाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी