पीलीभीत में बरामद किशोरी ने दुष्कर्म की कही बात, सच्चाई जानने के लिए पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट

बरामद की गई किशोरी और आरोपित का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। किशोरी ने अपने बयानों में दुष्कर्म किए जाने की बात कहीं है जिसके बाद आरोपित का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी की गई। आरोपित को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 05:20 PM (IST)
पीलीभीत में बरामद किशोरी ने दुष्कर्म की कही बात, सच्चाई जानने के लिए पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट
पीलीभीत जिले के पूरनपुर से गायब किशोरी के मिलने के बाद अब उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

बरेली, जेएनएन। बरेली मंडल के पीलीभीत जिले के पूरनपुर से गायब किशोरी के मिलने के बाद अब उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। किशोरी ने अपने बयान में दुष्कर्म किए जाने की बात कहीं है जिसके बाद आरोपित का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी की गई। आरोपित को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण अपनी नाबालिग बेटी के साथ पूरनपुर में रहने वाले भाई के यहां होली मिलने आया था। 29 मार्च उसकी नाबालिग बेटी धोबी घाट पर गई थी। वहां किशोरी को एक आरोपित अपने साथ लेकर चला गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका था। आरोपित के स्वजनों से पूछताछ करने पर वह टाल मटोल करने लगे थे। किशोरी के पिता की सूचना पर पुलिस ने आरोपित सहित चार को नामजद करते हुए किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए। बुधवार को आरोपित और किशोरी को बरामद कर लिया गया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। इसके साथ ही आरोपित का मेडिकल कराया गया। किशोरी द्वारा बयानों में दुष्कर्म किए जाने की बात कहने पर पुलिस ने दोनों का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी शुरू कर दी है। गुरुवार को डीएनए टेस्ट के लिए आरोपित का सैंपल लिया गया। इसके बाद उसे किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इंस्पेक्टर कोतवाली सुनील शर्मा ने बताया कि दोनों का डीएनए कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी