शिक्षक संघ ने पदाेन्नति को लेकर ट्विटर पर छेड़ा अभियान, मंडल अध्यक्ष बाेले- बरेली में बिना प्रधानाध्यपक के चल रहे कई विद्यालय

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामकृष्ण के आवाह्न पर शिक्षकों ने पदोन्नति के लिए ट्विटर पर अभियान छेड़ा। मंडल अध्यक्ष डा. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि वर्ष 2015 से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हो सकी है। जिले में अधिकांश विद्यालय प्रधानाध्यपक विहीन हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 12:53 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 12:53 PM (IST)
शिक्षक संघ ने पदाेन्नति को लेकर ट्विटर पर छेड़ा अभियान, मंडल अध्यक्ष बाेले- बरेली में बिना प्रधानाध्यपक के चल रहे कई विद्यालय
शिक्षक संघ ने पदाेन्नति को लेकर ट्विटर पर छेड़ा अभियान

बरेली, जेएनएन। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामकृष्ण के आवाह्न पर शिक्षकों ने पदोन्नति के लिए ट्विटर पर अभियान छेड़ा। मंडल अध्यक्ष डा. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि वर्ष 2015 से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हो सकी है। जिले में अधिकांश विद्यालय प्रधानाध्यपक विहीन हैं। ऐसे में प्रभारी अध्यापक ही निष्ठा के साथ प्रधानाध्यपक पद के दायित्क का निर्वाहन कर रहे हैं। इस स्थिति में ऐसे शिक्षकों को प्रधानाध्यपक का वेतन मिलना चाहिए। वहीं शिक्षकों का कहना है कि तनख्वाह, इंक्रीमेंट, डीए और पुरानी पेंशन के बीच उनकी पदोन्नति विभागीय मौलिक अधिकार है। ऐसे में शिक्षकों ने ट्विटर अभियान से जुड़ अपनी बात को रख सरकार से मांग की। ट्विटर अभियान में रविवार को करीब पांच लाख से अधिक शिक्षकों ने जुड़कर टैग किया।

chat bot
आपका साथी