रात 11 बजे पति से हुई थी बात, सुबह ऐसी खबर मिली कि पत्नी हुई रो-रो बेहाल
एक हंसता खेलता परिवार गुरुवार को अचानक से बिखर गया। रात को पत्नी की 11 बजे पति से बात हुई। तब तक सब कुछ ठीकठाक था। बात करने के बाद पत्नी सो गई लेकिन जब सुबह उठी तो सब कुछ बिखर चुका था।
बरेली, जेएनएन। एक हंसता खेलता परिवार गुरुवार को अचानक से बिखर गया। रात को पत्नी की 11 बजे पति से बात हुई। तब तक सब कुछ ठीकठाक था। बात करने के बाद पत्नी सो गई लेकिन जब सुबह उठी तो सब कुछ बिखर चुका था। खबर मिली कि उनके पति की मौत हो गई है। ऐसे में पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। वहीं उसके दो बेेटे और दो बेटियां हैं।
मामला गंगापुर बारादरी का है। यहां वीरेंद्र गिरी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में गाड़ी चलाते थे। सप्ताह में वह हर रविवार को घर जाते थे। इस रविवार को भी वह घर गए। दो दिन घर पर रहने के बाद मंगलवार को काम पर वापस लौट आए थे। गुरुवार सुबह आठ बजे वीरेंद्र की पत्नी गीता देवी को सूचना मिली कि उनके पति वीरेंद्र की मौत हो गई है। उनका शव गटर में मिला है। इस पर पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। रोते बिलखते स्वजनों के साथ वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पोस्टमार्टम हाउस पर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह चिल्ला चिल्ला कर पति की हत्या का आरोप लगा रही हैं। पत्नी का कहना है कि उनके पति की हत्या की गई है। बता दें कि मृतक के चार बच्चे हैं जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं।