लंदन की तर्ज पर कचरे की खूबसूरती के साथ सेल्फी खींचिए और कहिए.. आई लव बरेली

अगर गांधी उद्यान की ओर आना हो तो सेल्फी प्वाइंट पर जरूर पहुंचे। वहां सेल्फी खींचिए और आइ लव बरेली कहिए। स्मार्ट होते शहर में खूबसूरती का एक और अध्याय शामिल किया गया है। गांधी उद्यान के सामने सेल्फी प्वाइंट बनाया है जो लोगों का खासा आकर्षित कर रहा है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 07:37 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 07:37 AM (IST)
लंदन की तर्ज पर कचरे की खूबसूरती के साथ सेल्फी खींचिए और कहिए.. आई लव बरेली
लंदन की तर्ज पर कचरे की खूबसूरती के साथ सेल्फी खींचिए और कहिए.. आई लव बरेली

बरेली, जेएनएन। अगर गांधी उद्यान की ओर आना हो, तो सेल्फी प्वाइंट पर जरूर पहुंचे। वहां सेल्फी खींचिए और आइ लव बरेली कहिए। स्मार्ट होते शहर में खूबसूरती का एक और अध्याय शामिल किया गया है। गांधी उद्यान के सामने सेल्फी प्वाइंट बनाया है जो लोगों का खासा आकर्षित कर रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर महापौर डॉ. उमेश गौतम और नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने इसका उद्घाटन कर जनता के लिए खोल दिया।शहर के सबसे बड़े पार्क गांधी उद्यान में बड़े शहरों की तर्ज पर आइ लव बरेली सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।

लोगों को भा रही कचरे की खूबसूरती  

इस सेल्फी प्वाइंट को पुराने कबाड़ व कचरे से इतनी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है कि लोग उसकी ओर खिचें चले आ रहे हैं। वहां झूले भी लगाए गए हैं। पहले ही दिन लोगों ने वहां सेल्फी लेकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की है। सेल्फी प्वॉइंट का फ्रेम सत्य सांई कंस्ट्रक्शन के एमडी गौरव चौहान ने गाजियाबाद से डिजाइन कराया है।

लंदन की तर्ज पर तैयार किया सेल्फी प्वाइंट 

महापौर ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट को लंदन, मुंबई की तर्ज पर तैयार कराया गया है। दूसरे शहरों के प्रमुख स्थानों पर भी शहर के नाम के साथ युवा खूब सेल्फी लेते दिखाई देते हैं। यहां भी उसी आधार पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है।

इस मौके पर नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, मुख्य अभियंता बीके सिंह, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, एक्सईएन संजय सिंह चौहान, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अशोक कुमार, कर निर्धारण अधिकारी ललतेश कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी