बरेली मंडल के दलेलनगर में जीत के जश्न पर आमने सामने हुए जीते और हारे पक्ष के समर्थक, जानिए फिर क्या हुआ

बरेली मंडल के बदायूं में प्रधानी चुनाव की जीत के जश्न के दौरान जीते व हारे हुए प्रधान के समर्थकों में नारेबाजी को लेकर मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसी बीच दोनों पक्ष के लोगों ने कई राउड फायर कर दिए। जिससे गांव में दहशत का माहौल हो गया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 06:25 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 06:25 PM (IST)
बरेली मंडल के दलेलनगर में जीत के जश्न पर आमने सामने हुए जीते और हारे पक्ष के समर्थक, जानिए फिर क्या हुआ
Crime in Panchayat Chunav Victory News जीत के जश्न पर आमने सामने हुए जीते और हारे पक्ष के समर्थक

 बरेली, जेएनएन। Crime in Panchayat Chunav Victory News : बरेली मंडल के बदायूं में प्रधानी चुनाव की जीत के जश्न के दौरान जीते व हारे हुए प्रधान के समर्थकों में नारेबाजी को लेकर मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसी बीच दोनों पक्ष के लोगों ने कई राउड फायर कर दिए। जिससे गांव में दहशत का माहौल हो गया। पथराव में छह लोग घायल हो हुए है। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव दलेलनगर निवासी यादवेंद्र ने ग्राम पंचायत रिजौला से प्रधानी का चुनाव जीता है। वे सोमवार रात अपने समर्थकों के साथ जश्न मनाते हुए घर पहुंचे थे। मंगलवार की सुबह होते ही फिर से यादवेंद्र समर्थक जीत के जश्न मनाते हुए नारेबाजी करने लगे। इसी बीच हारे हुए प्रधान राजेंद्र के समर्थक शेर सिंह उसी गली से निकलकर घर के लिए जा रहे थे। आरोप है जीत के जश्न को देखते हुए वे आग बबूला हो होकर गाली गलौच करने लगे। जिससे जीते हुए प्रधान पक्ष के समर्थकों भड़क उठे।

समर्थकों और शेर सिंह में कहासुनी होने लगी। कहासुनी की जानकारी पर शेर सिंह की तरफ से कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। जिससे दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। मामला बढ़ते हुए पथराव पर पहुंच गया। ग्रामीणों का कहना है पथराव के बा बाद दोनों पक्ष में शामिल दो लोग असलहा लेकर गए और कई राउंड फायरिंग की। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल हो गया। मारपीट में शेरसिंह समेत उनके पक्ष के छह लोग घायल हो गए। जिसमें शेर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

उसहैत थाने के इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। घायल शेर सिंह की तहरीर पर मोहन लाल, जुगेंद्र और देशराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फायरिंग की जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी