बरेली में अवैध निर्माण रुकवाने गए अधीक्षण अभियंता ने लगाया अभद्रता का आराेप, पार्षद बाेले- 725 गज में कालाेनी कटती है क्या

रामगंगा आवासीय योजना में प्लांट पर अवैध निर्माण रुकवाने गए बीडीए के अधिकारियों के आरोप है कि उनके भूस्वामी ने अभद्रता की। अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। निर्माण करवाने के लिए प्लाॅट पर पार्षद के कार्यालय का बोर्ड भी लगा रखा था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 03:13 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 03:13 PM (IST)
बरेली में अवैध निर्माण रुकवाने गए अधीक्षण अभियंता ने लगाया अभद्रता का आराेप, पार्षद बाेले- 725 गज में कालाेनी कटती है क्या
बरेली में अवैध निर्माण रुकवाने गए अधीक्षण अभियंता ने लगाया अभद्रता का आराेप,

बरेली, जेएनएन। रामगंगा आवासीय योजना में प्लांट पर अवैध निर्माण रुकवाने गए बीडीए के अधिकारियों के आरोप है कि उनके भूस्वामी ने अभद्रता की। अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। निर्माण करवाने के लिए प्लाॅट पर पार्षद के कार्यालय का बोर्ड भी लगा रखा था।

बीडीए की रामगंगा आवासीय योजना के पास डोहरा रोड पर अवैध निर्माण चलने की सूचना पर बीडीए के अधीक्षण अभियंता राजीव दीक्षित मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण रुकवा दिया। लेकिन भूस्वामी प्रवेश उपाध्याय पर अभद्रता करने के आरोप लगाए। बीडीए के अधिकारियों के मुताबिक अवैध कॉलोनी बसाई जा रही थी। 800 गज के प्लॉट पर गोदाम पर छह फीट ऊंची बाउंड्री करवा रहा था। अब बीडीए के कर्मचारी आते रहे है,

पार्षद नरेश शर्मा उर्फ बंटी का बोर्ड सिर्फ इसलिए लगाया था। क्योंकि उनका हमसें पुराना परिचय है। मेरे मजदूर वहां थे। मैं खुद कोविड पेशेंट हूं। इसलिए अभद्रता के आरोप बिल्कुल गलत है। बल्कि उन्होंने मजदूरों को डरा धमकाकर भगा दिया। वहीं बीडीए के अधिकारियों का कहना है कि कोविड के लॉकडाउन में अवैध निर्माण तेज हो गए है। इसलिए हम निगरानी के लिए अभियान चला रहे हैं।

प्रवेश उपाध्याय के प्लॉट पर प्राधिकरण के अधिकारी पहुंचे। गाली गलौच तक की। 725 गज पर क्या कॉलोनी कटती है। मेरे कार्यालय का बोर्ड लगाना कहां से गलत हुआ। - नरेश शर्मा उर्फ बंटी, पार्षद

अवैध निर्माण को रोकना हमारा काम है। रामगंगानगर आवासीय योजना में अवैध निर्माण की सूचना पर प्राधिकरण की टीम गई थी। निर्माण रूकवाया गया है। - जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष बीडीए

chat bot
आपका साथी