Bareilly Weather News : बरेली में दिनभर चली धूप की लुकाछिपी, ठिठुरन बढ़ी

भले ही धूप नहीं निकली लेकिन न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बरेली का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं धूप के निकलते रहने से दिन का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 03:35 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 03:35 PM (IST)
Bareilly Weather News : बरेली में दिनभर चली धूप की लुकाछिपी, ठिठुरन बढ़ी
न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी, आसमान में छाए रहे बादल

बरेली, जेएनएन। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर उत्तर भारत में अब दिखने लगा है। बरेली में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। धूप की लुकाछिपी जारी रही। थोड़ी थोड़ी देर के लिए जो धूप निकली वह अपनी तपिश महसूस नहीं करा सकी। इसके चलते जो हवा चल रही थी उसने सर्दी का एहसास कराया। भले ही धूप नहीं निकली, लेकिन न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बरेली का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं धूप के निकलते रहने से दिन का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। 

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वगीश वैश्य के मुताबिक तापमान में उतार चढ़ाव बीमारियों का मौसम होता है। गर्म कपड़ों के साथ सतर्कता जरूरी है। चूंकि स्मॉग और धुंध में फर्क करना मुश्किल होता है। इसलिए बुजुर्ग सुबह टहलने निकले, लेकिन सांस लेने में तकलीफ हो तो घर की तरफ रुख कर लें। घर पर ही योग व्‍यायाम और टहलें। इससे बचाव होगा। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के मुताबिक 27 नवंबर से बादलों के छाने से धूप निकला बंद हो सकती है। शीतलहर अपना असर दिखा सकती है। तीन दिन ऐसा ही मौसम लोगों को परेशान करेगा। पहली दिसंबर से हल्की धूप दोबारा निकलेगी। यह पूर्वानुमान मौसम विभाग की तरफ से दिया गया है।

chat bot
आपका साथी