Sunday Lockdown in Bareilly : बरेली को कोरोना संक्रमण से मुक्त कराने में जुटा नगर निगम, सड़कों और वार्डों को किया जा रहा सैनिटाइज

नगर निगम ने रविवार को लॉकडाउन के समय शहर में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू करा दिया। गांधी उद्यान से मंडलायुक्त आर रमेश कुमार और नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने गाड़ियों को रवाना किया। सभी गाड़ियां शहर की प्रमुख सड़कों के साथ ही वार्डो में भी करेंगी दवा का छिड़काव।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:10 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 01:10 PM (IST)
Sunday Lockdown in Bareilly : बरेली को कोरोना संक्रमण से मुक्त कराने में जुटा नगर निगम, सड़कों और वार्डों को किया जा रहा सैनिटाइज
शहर में रात के वक्त भी कराया जा रहा सैनिटाईजेशन, शहर को संक्रमण मुक्त कराने को जुटा नगर निगम।

बरेली, जेएनएन। शासन की ओर से घोषित किए गए रविवार के लॉकडाउन में बरेली में हर तरफ सन्नाटा है।सभी लोग अपने घर के अंदर ही हैं।कोई भी बेवजह बाहर घूमता नजर नहीं आ रहा।लॉकडाउन में शासन ने स्थानी नगर निगम को शहर को सैनिटाइज करने के लिए कहा था। इसके तहत बरेली में नगर निगम ने रविवार को लॉकडाउन के समय शहर में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू करा दिया।

गांधी उद्यान से मंडलायुक्त आर रमेश कुमार और नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने गाड़ियों को रवाना किया। सभी गाड़ियां शहर की प्रमुख सड़कों के साथ ही वार्डो में भी करेंगी दवा का छिड़काव। शहर में रात के वक्त भी कराया जा रहा सैनिटाईजेशन, शहर को संक्रमण मुक्त कराने को जुटा नगर निगम।शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने सैनेटाइजेशन कराया। शहर में अन्य स्थानों पर भी नगर निगम की टीम ने सफाई व सैनेटाइजेशन का काम किया।

शाहजहांपुर में रोडवेज बसों से जाने व आने वालों की संख्या सामान्य दिनों की तरह रही। बस अड्डे पर भी सुबह दस बजे के यात्रियों की भीड़ दिखी।तिलहर की मुख्य बाजार में रविवार को सामान्य दिनों से अधिक भीड़ रहती है। ग्रामीण क्षेत्र से ज्यादा ग्राहक आते हैं, लेकिन लॉकडाउन के बाद दोपहर कुछ इस तरह का सन्नाटा दिखा।

chat bot
आपका साथी