बदायूं में Sunday Lockdown में भी लोगों का आना-जाना पहले की तरह जारी, वाहनों के इंतजार में भटकते रहे लोग

Sunday Lockdown कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू शनिवार शाम से ही शुरू हो चुका है लेकिन कोई ज्यादा सख्ती होती नहीं दिखाई पड़ी। पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए कार्मिकों को ब्लाक मुख्यालयों तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:30 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:30 AM (IST)
बदायूं में Sunday Lockdown में भी लोगों का आना-जाना पहले की तरह जारी, वाहनों के इंतजार में भटकते रहे लोग
गलियों में भी चहल-पहल बनी रही, क्योंकि कहीं कोई रोक-टोक होती नहीं दिख रही है।

बरेली, जेएनएन। Sunday Lockdown : कोरोना संक्रमण रोकने के लिए 35 घंटे का कोरोना कर्फ्यू शनिवार शाम से ही शुरू हो चुका है, लेकिन रविवार सुबह भी कहीं कोई ज्यादा सख्ती होती नहीं दिखाई पड़ी। पंचायत चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए मतदान कार्मिकों को ब्लाक मुख्यालयों तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वाहन नहीं चल रहे थे, बसें भी कम रहीं। गलियों में भी चहल-पहल बनी रही, क्योंकि कहीं कोई रोक-टोक होती नहीं दिख रही है। शहर में कहीं सफाई अभियान भी चलता नहीं दिखाई पड़ रहा। अधिशासी अधिकारी का कहना है कि अधिकांश सफाई कर्मचारियों की पंचायत चुनाव में ड्यूटी लग गई है, इसलिए विशेष अभियान नहीं चल पा रहा है।

chat bot
आपका साथी