मुंबई से पहली फ्लाइट उड़ाकर बरेली लाएंगे सुमित

बरेली, जेएनएन: माया नगरी मुंबई से उड़कर इंडिगो एयरबस 12 अगस्त को बरेली पहुंचेगी। इंडिगो के सीनियर कैप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:11 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:11 AM (IST)
मुंबई से पहली फ्लाइट उड़ाकर बरेली लाएंगे सुमित
मुंबई से पहली फ्लाइट उड़ाकर बरेली लाएंगे सुमित

बरेली, जेएनएन: माया नगरी मुंबई से उड़कर इंडिगो एयरबस 12 अगस्त को बरेली पहुंचेगी। इंडिगो के सीनियर कैप्टन सुमित अग्रवाल इसे उड़ाकर बरेली लाएंगे। यह महज संयोग नहीं। उड़ान की घोषणा के साथ ही शहर के राजेंद्रनगर निवासी सुमित अग्रवाल ने कंपनी ड्यूटी शेड्यूल में अधिकारियों से निवेदन कर अपना नाम शामिल कराया। जन्मस्थली बरेली होने से वह अपने करियर के लिए इस उड़ान को बेहद खास मानते हैं।

सुमित के पिता महावीर सरन अग्रवाल की कुतुबखाना पर तुलसी जर्दा की पुरानी दुकान है। पिता का अन्य शहरों में भी अपने व्यापार को फैला रखा है। उनके बड़े बेटे अमित अग्रवाल पिता के व्यवसाय में उनका हाथ बंटाते हैं, जबकि सुमित को शुरू से ही एयरलाइंस की नौकरी आकर्षित करती रही। शहर के ही बिशप कोनराड स्कूल से शुरुआती शिक्षा के बाद पटियाला व जमशेदपुर में फ्लाइंग ट्रेनिग ली। जमशेदपुर में वह दो साल इंस्ट्रक्टर रहे। इसके बाद एयर डेक्कन में चेन्नई में नौकरी की। 2006 में इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी शुरू की। उन्होंने बताया कि वह इस समय हरियाणा के गुरुग्राम में रहते हैं। बुरा वक्त भी देखा..

सुमित ने बताया कि 1998 में फ्लाइंग ट्रेनिग पूरी कर इंस्ट्रक्टर की नौकरी के बाद 2001 में अकादमी बंद हो गई थी। ढाई साल तक दूसरी नौकरी नहीं मिली। कुछ समय व्यवसाय करने के बाद डिप्लोमा कोर्स के लिए लंदन चले गए। वापस आए तो दोबारा व्यवसाय करने लगे, लेकिन लाइसेंस के लिए निरंतरता आवश्यक होती है। इसलिए एयर डेक्कन और फिर इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी शुरू की। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय से बीबीए भी किया है।

chat bot
आपका साथी