Suicide in Shahjahanpur : शाहजहांपुर में नगर निगम के चौकीदार का कार्यालय परिसर में फंदे पर लटका मिला शव

Suicide in Shahjahanpur शाहजहांपुर में नगर निगम के चौकीदार की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव कार्यालय परिसर के बरामदे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। कार्यालय के पास से निकल रहे लोगों ने शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 09:41 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 09:41 AM (IST)
Suicide in Shahjahanpur : शाहजहांपुर में नगर निगम के चौकीदार का कार्यालय परिसर में फंदे पर लटका मिला शव
बताया जाता हैं कि अजीजउल्ला पर कई लोगों का कर्ज भी था।

बरेली, जेएनएन। Suicide in Shahjahanpur : शाहजहांपुर में नगर निगम के चौकीदार की  शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव कार्यालय परिसर के बरामदे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। कार्यालय के पास से निकल रहे लोगों ने शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी।शहर के चौक कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चार खंभा निवासी अजीजउल्ला नगर निगम में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार शाम करीब आठ बजे ड्यूटी पर गए थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उनका शव नगर आयुक्त के कार्यालय के पास बरामदे की छत में पड़े लोहे के पाइप में रस्सी के फंदे से लटकता मिला। बताया जाता हैं कि अजीजउल्ला पर कई लोगों का कर्ज भी था। प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक पाल सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी