खेत में बंदरों को भगाने गए किसान का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार वाले बोले-आर्थिक तंगी से थे परेशान

Suicide in Pilibhit सुबह खेत पर बंदर भगाने गए किसान का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।आत्महत्या या हत्या के बारे में पुलिस कुछ कहने को तैयार नहीं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 01:55 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 01:55 PM (IST)
खेत में बंदरों को भगाने गए किसान का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार वाले बोले-आर्थिक तंगी से थे परेशान
पीलीभीत में आर्थिक तंगी के चलते किसान ने कर ली खुदकुशी, खेत में पेड़ से लटका मिला शव।

बरेली, जेएनएन।Suicide in Pilibhit : सुबह खेत पर बंदर भगाने गए किसान का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।किसान ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई अभी पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।पुलिस अधिकारी का कहना है कि परिवार वालों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण पता चल पाएगा।वहीं परिवार वालों का कहना है कि वह आर्थिक तंगी से परेशान थे।बेटी के इलाज और शादी के लिए उन्होंने कर्ज ले रखा था।इसके अलावा बैंक का लोन भी था।लेकिन अदा नहीं कर पा रहे थे।इसको लेकर वह काफी परेशान चल रहे थे।

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी बुजुर्ग किसान कुंदनलाल बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से यह कहकर खेत पर गए कि वहां बंदर भगाएंगे। क्योंकि बंदरों से फसल को नुकसान पहुंच रहा है। दोपहर में पड़ोसी किसान गुरुदेव सिंह अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से किसी का शव लटका हुआ है। उन्होंने तुरंत गांव पहुंचकर इसकी सूचना लोगों को दी। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। वह शव कुंदनलाल का था। मृतक के स्वजन भी वहां पहुंच गए। स्वजन शव देखते ही बिलखकर रोने लगे। स्वजन का कहना है कि कुंदनलाल आर्थिक तंगी के कारण काफी परेशान रहते थे। बैंक के ऋण के साथ ही एक बेटी के इलाज और दूसरी की शादी करने के लिए भी उन्हें दूसरों से कर्ज लेना पड़ा। बिलसंडा थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसान की मौत कैसे हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा। मृतक के स्वजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जाएगी।वैसे परिवार वालों की बातें खुदकुशी की ओर इशारा कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी