बरेली में युवक ने कर्ज से परेशान होकर की खुदकुशी, पति की मौत होते ही पत्नी ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, परिवार वालों ने बचाया

कर्ज के तले दबे युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना कैंट के नकटिया की है। यहां का रहने वाला जितेंद्र गुप्ता पानी सप्लाई का काम करता था। मां लीलावती के मुताबिक उस पर करीब 12 लाख रुपये का कर्ज हो गया था।बिजली का बिल भी एक लाख रुपये आ गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 02:40 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 02:40 PM (IST)
बरेली में युवक ने कर्ज से परेशान होकर की खुदकुशी, पति की मौत होते ही पत्नी ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, परिवार वालों ने बचाया
पत्नी ने तेल छिड़ककर खुद का आग लगाने की कोशिश की, गनीमत रही कि उसे समय रहता रोक लिया गया।

बरेली, जेएनएन। कर्ज के तले दबे युवक ने खुदकुशी कर ली। घटना कैंट के नकटिया की है। यहां का रहने वाला जितेंद्र कुमार गुप्ता पानी सप्लाई का काम करता था। मां लीलावती के मुताबिक, उस पर करीब 12 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। हाल में बिजली का बिल भी एक लाख रुपये आ गया। इससे बेटा तनाव में रहने लगा और उसने यह कदम उठा लिया। इधर पति जितेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी ने खुद के ऊपर तेल छिड़ककर खुद का आग लगाने की कोशिश की, गनीमत रही कि उसे समय रहता रोक लिया गया। नकटिया चौकी इंचार्ज ने युवक के कर्ज के तले दबे होने की बात से इन्कार किया है। उनके मुताबिक, पारिवारिक कलेश के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। शादी के बाद उसके कोई बच्चा नहीं था जिसके बाद तीन साल पहले उसने एक बेटी को गोद लिया था।

जूता व्यापारी के मकान में लगी आग, लाखों का सामान राख

बरेली। बारादरी के हजियापुर शिव मंदिर के पास रहने वाले जूता व्यापारी के घर शुक्रवार को अचानक से आग लग गई। आग लगने से व्यापारी का लाखों का नुकसान हुआ है। व्यापारी इतेंद्र कुमार बरेली कॉलेज के पास जूतों का फड़ लगाते हैं। शुक्रवार को अचानक से घर में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, घर में रखा उसका लाखों का सामान जल गया। जिस वक्त यह घटना घटी, उस समय उनकी बेटी छाया घर के नीचे के हिस्से में कोचिंग पढ़ा रही थी। व्यापारी के घर में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 25 मई को उनके बेटे रवि की शादी है। बेटे की शादी की तैयारियों के साथ जूते का भी नया माल घर पर रखा हुआ था। आग लगने से सब जल गया। जैसे-तैसे फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाया।

धर्म-विशेष पर टिप्पणी में युवक गिरफ्तार

बरेली। धर्म विशेष पर टिप्पणी में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित धनंजय गुप्ता काे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आइटी एक्ट में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। आजमनगर के रहने वाले अब्दुल लतीफ कुरैशी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोप है कि धर्म-विशेष के खिलाफ टिप्पणी कर उसने सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की। 

chat bot
आपका साथी