बरेली में रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास, जानिए क्या रही वजह

Suicide Attempt in Bareilly सुभाषनगर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी ने रविवार को लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली उन्होंने ठुड्डी से सटाकर मारी जिससे जबड़ा बाहर आ गया। वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पडे। गोली की आवाज सुनकर स्वजन भागे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:57 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:57 AM (IST)
बरेली में रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास, जानिए क्या रही वजह
बरेली में रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बरेली, जेएनएन। Suicide in Bareilly : सुभाषनगर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी ने रविवार को लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली उन्होंने ठुड्डी से सटाकर मारी जिससे जबड़ा बाहर आ गया। वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पडे। गोली की आवाज सुनकर स्वजन भागे। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिटायर्ड फौजी की हालत गंभीर बनी हुई है।

सुभाषनगर के कार्यवाहक थाना प्रभारी जोखन यादव ने बताया कि रिटायर्ड फौजी वीरेंद्र सिंह चौहान करगैना स्थित अटल विहार कालाेनी के रहने वाले हैं। दोपहर दो बजे के करीब थाना पुलिस को उनके गोली मारे जाने की सूचना मिली। उन्हें भर्ती कराया गया। पूछताछ में रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने बताया कि घटना के वक्त दोनों के अलावा बेटी थी। रायफल के आनलाइन लाइसेंस के रिनीवल के लिए उन्होंने पत्नी से पहले लाइसेंस मंगाया। फिर राइफल भी मंगाई। रायफल देकर पत्नी दूसरे कमरे में चली गई और इधर थोड़ी ही देर बाद वीरेंद्र ने खुद को गोली मार ली। बताया कि धीरेंद्र शराब के लती थे। उनके कमरे से शराब का एक क्वार्टर भी बरामद हुआ। लैपटाप खुला हुआ था। उन्होंने खुद को गोली क्यों मारी, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जोखन यादव ने बताया कि स्वजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

chat bot
आपका साथी