बरेली में महिला सिपाही ने जहर खाकर की खुदकुशी, अमरोहा की रहने वाली सिपाही लंबे समय से चल रही थी बीमार

काफी समय से बीमार चल रही इज्जतनगर थाने की महिला सिपाही ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। 22 वर्षीय मृतका सिपाही प्रियंका मूलरूप से अमरोहा के बछरायूं थानाक्षेत्र स्थित फतेवा गांव की रहने वाली थी। बरेली में वह डेलापीर में किराए के मकान पर रहती थी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:10 AM (IST)
बरेली में महिला सिपाही ने जहर खाकर की खुदकुशी, अमरोहा की रहने वाली सिपाही लंबे समय से चल रही थी बीमार
लंबे समय से चल रही थी बीमार, बदायूं में लगी चुनाव ड्यूटी के लिए हुई थी रवाना।

बरेली, जेएनएन। काफी समय से बीमार चल रही इज्जतनगर थाने की महिला सिपाही ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। 22 वर्षीय मृतका सिपाही प्रियंका मूलरूप से अमरोहा के बछरायूं थानाक्षेत्र स्थित फतेवा गांव की रहने वाली थी। बरेली में वह डेलापीर में किराए के मकान पर रहती थी। आनन-फानन में उसके भाई बहन उसे अस्पताल लेकर पहुंचेे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्रियंका 2018 बैच की सिपाही थी। वर्ष 2019 से वह इज्जतनगर थाने में तैनात थी। डेलापीर में वह किराए के मकान पर रहती थी। तबीयत खराब होने के चलते बड़ी बहन पंकज उसके साथ रहती थी। साथ ही बुआ का लड़का अंकुर भी साथ रहता था, जो इज्जतनगर थाने में ही कांस्टेबल के पद पर तैनात है। बीते दिनों प्रियंका की तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी जिसके चलते इलाज के लिए वह करीब एक माह छुट्टी पर रही।

बीते 30 मार्च को ही उसने दोबारा ड्यूटी ज्वाइन की थी। पंचायत चुनाव के चलते उसकी ड्यूटी बदायूं जनपद में लगी थी। ड्यूटी के लिए शनिवार सुबह वह पुलिस लाइन भी पहुंची। वहां से ड्यूटी के लिए रवाना हो गई। इधर, शाम को अचानक से वह वापस आ गई। थोड़ी ही देर बाद उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिसकर्मी, बहन व भाई प्रियंका को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

बेटी की मौत की सूचना पर पिता अजयपाल, भाई व अन्य स्वजन भी पहुंचे। सिपाही की खुदकुशी की सूचना पर सीओ तृतीय श्वेता यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि सिपाही बीमार चल रही थी। बदायूं ड्यूटी के लिए वह रवाना हुई थी। अचानक से उसके जहर खाने की सूचना मिली। अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मामले में हर बिंदु पर जानकारी जुटाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी