Suicide in Bareilly : विवाह के एक माह बाद फंदे पर झूली महिला, हुई मौत

Suicide in Bareilly मानसिक रूप से बीमार चल रही महिला ने विवाह के एक माह बाद ही फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। विवाहिता ने खुदकुशी तब की जब घर पर कोई नहीं था। कमरे में विवाहिता तारा का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 03:33 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 03:33 PM (IST)
Suicide in Bareilly : विवाह के एक माह बाद फंदे पर झूली महिला, हुई मौत
Suicide in Bareilly : विवाह के एक माह बाद फंदे पर झूली महिला, हुई मौत

बरेली, जेएनएन। Suicide in Bareilly : मानसिक रूप से बीमार चल रही महिला ने विवाह के एक माह बाद ही फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। विवाहिता ने खुदकुशी तब की जब घर पर कोई नहीं था। कमरे में विवाहिता तारा का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। सुभाषनगर पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन ने किसी भी आरोप से इन्कार किया है।

रामगंगा स्थित बाल विकास कुष्ठाश्रम की रहने वाली तारा की शादी 15 जुलाई को सुभाषनगर के करेली के रहने वाले सनी के साथ हुई थी। सनी परसाखेड़ा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। तारा की बहन चंदा ने बताया कि शनिवार की दोपहर तारा के सास-ससुर घर पर नहीं थे। पति सनी ड्यूटी पर गया था। घर पर सास-ससुर जब वापस पहुंचे तो तारा का कमरा अंदर से बंद था।

काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी न खुला तो पुलिस बुलाई गई। दरवाजा तोड़ने पर विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सुभाषनगर इंस्पेक्टर नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि तारा की बहन चंदा ने बताया कि विवाह के पहले भी उसकी बहन खुदकुशी का प्रयास कर चुकी थी। वह विवाह की जिद पर अड़ी थी जिसके बाद उसकी शादी करा दी गई थी। स्वजन ने किसी भी आरोप से इन्कार किया है।

chat bot
आपका साथी