Suicide in Badaun : बदायूं में आगरा के बुजुर्ग ने नदी में छलांग लगाकर दी जान, मचा हड़कंप

Suicide in Badaun यूपी के बदायूं में आगरा के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने कछला में पुलिस ने गंगा नदी में कूद कर जान दे दी। उनके साथ कोई और नहीं था। जेब से निकले आधार कार्ड से यह जनकारी मिल सकी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 11:19 AM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 11:19 AM (IST)
Suicide in Badaun : बदायूं में आगरा के बुजुर्ग ने नदी में छलांग लगाकर दी जान, मचा हड़कंप
Suicide in Badaun : बदायूं में आगरा के बुजुर्ग ने नदी में छलांग लगाकर दी जान, मचा हड़कंप

बरेली, जेएनएन। Suicide in Badaun : यूपी के बदायूं में आगरा के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने कछला में पुलिस ने गंगा नदी में कूद कर जान दे दी। उनके साथ कोई और नहीं था। जेब से निकले आधार कार्ड से यह जनकारी मिल सकी। वृद्ध के नदी में कूदते समय गोताखोरों ने देख लिया था, लेकिन जब तक वह नदी में कूदे और बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना बुधवार सुबह करीब आठ बजे की है। आगरा जिले के थाना नैया के गांव आमपुरा निवासी राम सिंह कछला में पुल पर खड़े थे। अचानक वह पुल से नदी में कूद गए। यह नजारा देखकर गोताखोरों ने भी नदी में छलांग लगा दी, कुछ देर तलाश के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड और डायरी के आधार पर आगरा पुलिस को अवगत कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

chat bot
आपका साथी