Sugar Industry News : बरेली में मौसम की मार से गन्ने में घट गई चीनी

Sugar Industry News चीनी उद्योग पर मौसम की मार पड़ गई है। चीनी की मिठास पहले से कम हो गई है। रिकवरी में .5 प्रतिशत लगभग तक कमी के कारण चीनी का उत्पादन कम हो गया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 05:21 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 05:21 PM (IST)
Sugar Industry News : बरेली में मौसम की मार से गन्ने में घट गई चीनी
Sugar Industry News : बरेली में मौसम की मार से गन्ने में घट गई चीनी

बरेली, जेएनएन। Sugar Industry News : चीनी उद्योग पर मौसम की मार पड़ गई है। चीनी की मिठास पहले से कम हो गई है। रिकवरी में .5 प्रतिशत लगभग तक कमी के कारण चीनी का उत्पादन कम हो गया है। दाम में भी उछाल नहीं आने से नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद नहीं है।

पेराई सत्र 2019-20 के फरवरी माह तक मंडल की रिकवरी 11.25 रही। इसके बाद मिल को सामान्य प्रजाति के गन्ने की आपूर्ति के बावजूद वार्षिक रिकवरी 11.33 बनी रहीं। चालू पेराई सत्र में 25 फरवरी तक रिकवरी 10.89 दर्ज की गई है। अभी तक पेराई में पिछले सत्र की अपेक्षा .5 प्रतिशत तक की गिरावट है।

खास बात यह है कि फरवरी तक अगेती प्रजाति से ही अधिक रिकवरी मिलती है। जिससे आगामी समय की पेराई में रिकवरी बढ़ने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल चीनी का उत्पादन पिछले साल की अपेक्षा घट गया है। पिछले पेराई सत्र में मिलों ने अच्छा चीनी का उत्पादन किया था।

मौसम के बदलाव का भी पड़ा असर

जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह बताते हैं कि चीनी में रिकवरी कम आने के पीछे एक कारण मौसम का बदलाव भी माना जा रहा है। इधर काफी समय से अच्छी बारिश न होने से भी रिकवरी व प्रोडक्शन में असर देखने को मिला है।

chat bot
आपका साथी