व्यावसायिक विषयों में रुचि ले रहे विद्यार्थी

अब बच्चों को मनचाहे क्षेत्र में उसकी बुनियादी जानकारी मिल सकेगी। सीबीएसई में कक्षा छह से ही पाठ्यक्रम में बच्चों को एक प्रोफेशनल विषय चुनना होगा। प्रधानाचार्यो का कहना है कि फिलहाल तो आनलाइन पढ़ाई चल रही है। इसमें व्यावसायिक विषयों के बारे में छात्रों को जानकारी दी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:22 PM (IST)
व्यावसायिक विषयों में रुचि ले रहे विद्यार्थी
व्यावसायिक विषयों में रुचि ले रहे विद्यार्थी

बरेली, जेएनएन: अब बच्चों को मनचाहे क्षेत्र में उसकी बुनियादी जानकारी मिल सकेगी। सीबीएसई में कक्षा छह से ही पाठ्यक्रम में बच्चों को एक प्रोफेशनल विषय चुनना होगा। प्रधानाचार्यो का कहना है कि फिलहाल तो आनलाइन पढ़ाई चल रही है। इसमें व्यावसायिक विषयों के बारे में छात्रों को जानकारी दी जा रही है।

स्कूल प्रबंधन के अनुसार कक्षा छह में दाखिला लेने वाले छात्र अपनी रुचि के अनुसार इन विषयों को ले रहे हैं। नई शिक्षा नीति 2020 में बच्चे की जिस क्षेत्र में रूचि है, उसे उसके बारे में शुरुआत से ही ज्ञान होना चाहिए। ताकि आगे उस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने में उनको किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। प्रधानाचार्यों का कहना है कि स्कूल खुलने के बाद ही बच्चों के पाठ्यक्रम में कौशल विकास से संबंधित विषयों को जोड़ा जाएगा। इसके बाद किसी भी माह के 10 दिन बच्चों का प्रैक्टिकल होगा, जिसके अंक उनके वार्षिक परीक्षा के परिणाम में जुड़ेंगे।

यह विषय चुन सकते हैं विद्यार्थी: कारपेंट्री, इलेक्ट्रानिक्स, मेटल वर्क, गार्डनिग, स्पो‌र्ट्स, संगीत आदि।

---

नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में छात्र-छात्राएं व्यावसायिक विषयों में अपनी रुचि दिखा रही हैं। फिलहाल इन विषयों की जानकारी आनलाइन के माध्यम से छात्रों को दी जा रही है।

- अभिषेक श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल

---

नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा छह से ही एक व्यावसायिक विषय को छात्रों को अपने पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना है। इससे बच्चा आसानी से उसके पंसद के क्षेत्र के बारे में जानकारी ग्रहण कर सकेगा।

- डा. उर्मिला बाजपेयी, प्रधानाचार्य, सेक्रेड हा‌र्ट्स स्कूल

chat bot
आपका साथी