बरेली में बारिश के साथ हवा चली तेज, उखड़े पेड़

शुक्रवार शाम को हुई हल्की बारिश के बाद देर रात भी बदरा बरसे। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। हवा में बरेली शहर और आसपास क्षेत्र में कई पेड़ जड़ समेत उखड़ गए।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 03:07 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 03:07 AM (IST)
बरेली में बारिश के साथ हवा चली तेज, उखड़े पेड़
बरेली में बारिश के साथ हवा चली तेज, उखड़े पेड़
जेएनएन, बरेली। शुक्रवार शाम को हुई हल्की बारिश के बाद देर रात भी बदरा बरसे। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। हवा में बरेली शहर और आसपास क्षेत्र में कई पेड़ जड़ समेत उखड़ गए। शहर के बीचोंबीच कोहाड़ापीर मार्ग पर गुलाब राय इंटर कालेज के पास तेज हवा में उखडा पाकड़ का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे आने जाने वालों को दिक्कतें झेलनीं पड़ीं। दोपहिया वाहन तो निकल गये लेकिन ट्रक जैसे वाहन नहीं निकले। जबकि यह मार्ग रात में बहुत चलता है। वो इसलिए रात नौ बजे के बाद शहर में नो इंट्री खोल दी जाती है और खासकर हल्द्वानी मार्ग से आने वाले वाहन (जो बदायूं, आगरा, गंगा पार, मथुरा जाते हैं) इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। शुक्रवार रात इस सड़क पर पेड़ गिरने से दूरदराज के वाहन चालकों को फेर खाते हुए मिनी बाईपास से होकर बदायूं मार्ग जाना पड़ा। वहीं सड़क पर गिरे पेड़ को साइड में हटाने की किसी ने सुध नहीं ली। इससे जो भी वहां से गुजरा, बरेली के प्रशासन को कोसते हुए निकला। वहीं बारिश से मौसम और ठंडा हो गया। रात में सड़क पर घूमने से लग रहा, जैसे सर्दी का मौसम शुरू हो गया हो। 
chat bot
आपका साथी